{"_id":"596e59494f1c1bae178b4917","slug":"fifty-household-by-electricity-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 घरों में अचानक उतर आया करंट, 7 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 घरों में अचानक उतर आया करंट, 7 झुलसे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन टूटकर लो-टेंशन में गिरने से लगभग आधा सैकड़ा घरों में करंट फैल गया। सात ग्रामीण करंट से झुलस गए। इनमें तीन की हालत नाजुक होने पर सीएचसी के डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरों में फुंके उपकरणों की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला बांदा जिले के बबेरी कस्बे का है।
कमासिन क्षेत्र के पन्नाह गांव में पुलिया के पास लगे मुख्य ट्रांसफार्मर के नजदीक मंगलवार को सुबह 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन टूटकर लो-टेंशन में गिर गई। कनेक्शनधारकों के घरों में हाई वोल्टेज करंट फैल गया। लगभग 49 घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। करंट से मिथला देवी (45) पत्नी धर्मराज गुप्ता, अजय कुमार (18) पुत्र राजेश, प्रेमचंद्र (24) पुत्र राम सहाय यादव, सोनू (22) पुत्र प्रदीप, अनसुइया (19) पुत्री कलुवा, आरती देवी (28) पत्नी प्रेमचंद्र व मनरेखा (30) पत्नी राजबहादुर झुलस गए। इन सभी को सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत नाजुक होने पर मिथला, अजय व प्रेमचंद्र को जिला अस्पताल में भेज दिया गया। उधर, जिला अस्पताल में झुलसे मरीजों के परिजनों ने बताया कि गांव की आबादी लगभग 1500 है। करीब 55 बिजली कनेक्शनधारक हैं। करंट फैलने से सभी घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। इनमें फ्रिज, कूलर, पंखे, टीवी समेत विभिन्न उपकरण शामिल हैं। लगभग 20 लाख रुपये नुकसान बताया गया है। ट्रांसफार्मर भी फुंक गया।
अधिकारियों की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष
हाईटेंशन लाइन टूटने से हुई क्षति को लेकर ग्रामीणों में रोष है। बताया कि लंबे अरसे से तारों को नहीं बदला गया। आए दिन जर्जर तार टूटकर गिरते रहते हैं। हाईटेंशन लाइन तारों के खंभे भी जर्जर और गिराऊ हालत में हैं। कई बार पावर कार्पोरेशन अधिकारियों से जर्जर तार और खंभे बदलने की मांग की गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। बिजली अधिकारियों की लापरवाही से बड़ी घटना हुई। चेतावनी दी कि जब तक जर्जर खंभे और तार नहीं बदले जाते वे आपूर्ति चालू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
कूलर के करंट से महिला झुलसी
बिजली खेड़ा निवासी रमेश कुमार की पत्नी फूलकली (40) करंट लगने से झुलस गई। पति ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे झाड़ू लगाते वक्त कूलर में अचानक करंट उतरने से झटका लग गया। झटका इतना तगड़ा था कि वह गंभीर रुप से झुलस गई। जिससे वह बेहोश हो गई, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।