फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fifty crore seventy nine lakh relief farmers kanpur

पीड़ित किसानों को 50.79 करोड़ की राहत 

Sat, 15 Oct 2016 11:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 15 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
fifty crore seventy nine lakh relief farmers kanpur
डेमो
कानपुर में पिछले साल भारी बारिश और ओला-वृष्टि से पीड़ित किसानों के लिए 50.79 करोड़ रुपये की राहत राशि आ गई है। शासन ने अब पीड़ितों के लिए दूसरी किस्त जारी की है। कानपुर देहात के किसानों को भी 48.02 करोड़ रुपये राहत राशि मिली है।
विज्ञापन


2015 में जिले में चार लाख 77 हजार 227 किसानों की तैयार फसल बर्बाद हो गई थी। किसानों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने सरकार से 123 करोड़ रुपये की मांग की थी। शासन ने 89.57 करोड़ रुपये पहले ही जारी कर दिया था। अब मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दूसरी किस्त जारी होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


किसानों को 2200 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से राशि वितरित की जाएगी। न्यूनतम कृषि क्षेत्र के लिए न्यूनतम देय राशि एक हजार रुपये होगी। राशि बैंक खाते में न रखकर तुरंत किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्हौर तहसील में राहत राशि पहले ही बांट जा चुकी है। अब सदर और घाटमपुर तहसील के किसानों राशि दी जाएगी। चूंकि पहले नर्वल तहसील नहीं बनी थी इसलिए यहां के प्रभावित किसानों को भी राहत राशि मिलेगी। कानपुर देहात के चार लाख 17 हजार 927 किसान प्रभावित हुए थे। कानपुर देहात को पहले 114.03 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिल चुकी थी। अब 48.02 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed