{"_id":"5cfa9db3bdec22078148a7bb","slug":"fifty-children-get-ill-after-eating-pani-puri","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाट-बताशा खाने से 50 बच्चे बीमार, आठ की हालत गंभीर, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाट-बताशा खाने से 50 बच्चे बीमार, आठ की हालत गंभीर, मची चीख पुकार
Fri, 07 Jun 2019 10:54 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में कस्बा सोहन ईट गांव में गुरुवार शाम आयोजित हजरत दादा मियां के सालाना उर्स में घूमने आए करीब 50 बच्चे चाट-बताशा खाने से बीमार हो गए। जैसे ही बच्चों ने उल्टियां शुरू की तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर अफसर मौके पर पहुंचे। ज्यादातर को रात में ही हरदों अस्पताल लाया गया। आठ बच्चों को गंभीर हालज में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ईंट गांव निवासी पवन ने परिवार के साथ उर्स में चाट की दुकान लगाई थी। शाम के समय गांव के बड़ी तादाद में बच्चों ने दुकान से चाट और बताशा खाया। रात करीब 10 बजे जिन बच्चों ने चाट-बताशा खाया था, उन्हें उल्टियां शुरू हो गईं। इनमें ज्यादातर वह थे जिन्होंने पानी के बताशे खाए थे। बच्चों की तबीयत खराब होती देख परिजन स्तब्ध रह गए।
बुजुर्गों ने लाउडस्पीकर पर जाकर चाट-बताशा न खाने का अनाउंस किया। सूचना पर एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, सीओ अंशुमान मिश्रा, कोतवाल वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और बच्चों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। बच्चों के बीमार होने की जानकारी होने पर पुलिस धरपकड़ के लिए पहुंची लेकिन उस दौरान दुकानदार के दो बच्चे भी बीमार मिले। बच्चों को आनन फानन में सीएचसी हरदों लाया गया। सीएचसी में कुल 31 बच्चों का इलाज हुआ। बाकी प्राइवेट व आसपास के परिचित डॉक्टरों के पास पहुंचे।
विज्ञापन
बीमार हुए बच्चे
रिजवान (7) पुत्र राजू, अयान (11) पुत्र मो उमर, रेहान (12) पुत्र राजू, मो. सऊद (10) पुत्र मो. सफी. मो रूमान (13) पुत्र नजीर अहमद, रजा (18) पुत्र मो इस्तियाक, दानिश रजा (13) पुत्र मो रजा, मो. सवन (11) पुत्र इस्तियाक, माहे आलम (13) पुत्र मुन्ना, जोया (4) पुत्री इब्राहिम, मो. हसनैन (9) पुत्र शामू, मो ताज (14) पुत्र शामू, मुस्तफा (7) पुत्र मो. सलमान, सुल्तान (6) पुत्र मो. सलमान, अर्जुन (13) पुत्र संजीव, नेही बानो (10) पुत्री मो. सफीक, अमित (12) पुत्र दशरथ, विपिन (8) पुत्र शिव चंद्र, भोला (14) पुत्र राजेंद्र, रवि (10) और शनि (9) पुत्र पवन चाट दुकानदार, राज (8) पुत्र दिनेश, आरजू सलमान (12) पुत्री कलीम उल्ला, मो. अलीम (10) पुत्र गुलाम मोहम्मद, राजिया (30) पत्नी मुख्तार, मो. मुस्तफा (10) पुत्र मो. इरफान, जोया (9) पुत्री महबूब आलम, खुशी (3) पुत्री शिवबाबू, हिमांशु (7) पुत्र राजेंद्र निवासी मुकीमपुर, शीतल (8) पुत्र नरेश निवासी औरी फतेहपुर, केनल फातिमा (7) पुत्री एहसान को भर्ती कर इलाज हुआ। हालत गंभीर होने पर मो. रेहान, रिजवान, मो. अयान, मो. हसनैन, मो. ताज, दानिश रजा, मो. महे आलम, अंजुम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसडीएम के निर्देश पर कस्बा सोहन ईंट गांव में चाट-बताशा खाने से बच्चों के बीमार होने की खबर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव और खाद्य निरीक्षक एके सिंह कोतवाली पुलिस के साथ गांव पहुंचे। स्थानीय लोगों के बयान लेने के बाद टीम दुकानदार के घर पहुंची। टीम ने यहां से पानी बताशा का सैंपल लिया। हालांकि गुरुवार की रात ही हल्ला मचने के बाद खाद्य सामग्री फेंक दी गई थी।