जेईई एडवांस के कट ऑफ में हुआ बदलाव, लगभग 15 हजार फेल छात्रों को किया जाएगा पास
- जेईई के इतिहास में पहली बार परिणाम जारी होने के बाद कट ऑफ में होगा बदलाव
- 126 से 90 पहुंचा कट ऑफ, सीटें न भरने की संभावनाओं से डर रही थी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंत्रालय ने फिर से कट ऑफ नीचे गिराकर फेल हो गए छात्रों को भी क्वालीफाई कराने के लिए कहा है। बता दें कि इस बार का सामान्य कट ऑफ 126 अंक गया था। जिसे अब बदलकर 90 कर दिया जाएगा। इसी तरह ओबीसी नान क्रीमि लेयर का कट ऑफ 114 से करीब 70, एससी-एसटी का कट ऑफ 63 से 30 तक कर दिया जाएगा। इस दायरे में करीब 15 हजार छात्र आ रहे हैं।
जेईई के इतिहास में यह पहली बार होगा कि परिणाम जारी होने के बाद फिर से संशोधित कट ऑफ जारी किया जा रहा है। बताया जाता है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय को डर है कि कहीं आईआईटी की सीटें खाली न रह जाए। हालांकि आईआईटी ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) ने एक दिन पहले ही कट ऑफ रिवाइज्ड करने से साफ इंकार कर दिया था। इसके बावजूद मंत्रालय ने दबाव बनाकर कट ऑफ रिवाइज करने का आदेश दे दिया।
जेईई एडवांस के चेयरमैन प्रो. शलभ कुमार के मुताबिक सामान्य कट ऑफ 126 अंक से 90 तक पहुंच जाएगा। इसी तरह से अन्य कैटेगरी में भी बदलाव किया जाएगा।