फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fierce fire in vegetable oil godown, accident caused by short circuit, 10 fire engines brought under control

Kanpur Fire: वेजीटेबल ऑयल गोदाम में लगी भीषण आग, शार्ट सर्किट से हुआ हादसा, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 23 Jul 2023 12:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Jul 2023 12:09 PM IST
सार

Kanpur News: शनिवार देर रात घंटाघर में वेजीटेबल ऑयल गोदाम में भीषण आग लग गई। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की दस गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि जांच में अब तक शॉर्ट सर्किट की बात बताई जा रही है।

विज्ञापन
Fierce fire in vegetable oil godown, accident caused by short circuit, 10 fire engines brought under control
फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां आग बुझाने में लगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में घंटाघर स्थित वेजीटेबल ऑयल गोदाम में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस व दमकल की दस गाड़ियां पहुंची। डेढ़ घंटे की क़ड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सीएफओ के मुताबिक प्रारम्भिक जांच में शाट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन

बाकी जांच रिपोर्ट में सामने आएगा। सिविल लाइन निवासी हुमांयू फर का मंजूश्री टॉकीज घंटाघर के पीछे वेजीटेबल ऑयल के दो गोदाम है। रात लगभग 12:10 बजे गोदाम में आग लग गई। गोदाम के बाहर खाली स्थान पर कुछ मजदूर मौजूद थे। आग की लपटे देखकर कंट्रोल रूम में सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और फिर फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। लाटूश रोड, कर्नलगंज और फजलगंज फायर स्टेशन से एक के बाद एक दस दमकल मौके पर पहुंची। गोदाम के बगल में मौजूद मकानों को खाली कराया गया। उसमें से एलपीजी सिलेंडर बाहर निकाले गए। घरों से गोदाम की तरफ खुलने वाले जंगलों को तोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ बोले- जांच में शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की बात
यहां से आग पर पानी की बौछार की गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि जांच में अब तक शॉर्ट सर्किट की बात बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि गोदाम में एक बार और जांच कराने के साथ आग के कारणों का पता किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed