कन्नौज हादसा: डीएनए टेस्ट से पता चलेगी मृतकों की वास्तविक संख्या, पीएम ने जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-कानपुर जीटी रोड पर घिलोई के पास आमने-सामने भिड़ंत के बाद ट्रक और स्लीपर बस में आग लग जाने से दोनों ही वाहन धू-धूकर जल उठे। बस में 45 यात्री थे। इसमें से 21 को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक 20 लोगों के जलकर मरने की आशंका है। बस में 45 से अधिक यात्री सवार थे। देर रात 11.15 बजे आग पर काबू पाया जा सका। वहीं कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा है कि मृतकों की निश्चित संख्या डीएनए टेस्ट से ही पता चल पाएगी।
हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है। यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि बस और ट्रक में से किसी एक में कोई ज्वलनशील पदार्थ था। जिससे धमाके के साथ आग लगी। कानपुर एडीजी जोन प्रेमप्रकाश को मौके पर भेजा गया है।
कन्नौज डीएम रवीन्द्र कुमार ने बताया मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरु करवा दिया गया है। बस में 45 सवारियां थीं। इसमें दो स्टाफ के लोग भी शामिल थे। जिसमें से 17 सवारियां छिबरामऊ से बैठी थी और 26 सवारियां गुरसहायगंज से बैठी थीं। जिसमें से अभी तक सिर्फ 21 घायल सवारियों को अस्पातालों में भर्ती किया गया है।
दमकल की मौके पर पहुंची एक गाड़ी का पानी खत्म होने पर दूसरी आने ही वाली थी कि बस में एक के बाद एक तीन धमाकों से हड़कंप मच गया। करीब 12-15 यात्रियों ने बस का सीसा तोड़ किसी तरक कूदकर अपनी जान बचाई। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अफसरों को तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरु करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
शुक्रवार रात 8.30 बजे के करीब जीटी रोड पर ग्राम घिलोई के पास फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही स्लीपर बस की कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई, जिसने बस को भी चपेट में ले लिया। थोड़ी ही देर में बस आग का गोला बन गई। हादसे में स्लीपर कोच बस में सवार कई यात्रियों के मरने की आशंका है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का डीजल टैंक फट गया। जिससे एक के बाद एक धमाके हुए और आग विकराल होती गई।
आग की लपटें देख बस में बैठे यात्रियों में बाहर निकलने को लेकर हंगामा मच गया। बस में सवार करीब 45 से अधिक यात्रियों में लगभग 12-15 ही बाहर निकल सके। मौके पर फायर बिग्रेड, अपर जिलाधिकारी गजेंद्र सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, छिबरामऊ कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा पहुंचे हैं।
मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद है और जीटी रोड पर यातायात पूरी तरह बाधित है। जाम में दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं। वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। फायर बिग्रेड की कई गाड़ियाें ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात करीब 11.15 पर आग बुझाई जा सकी। बस में कितने यात्री आग की चपेट में आकर मरे हैं, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
21 यात्रियों ने बस से कूदकर बचाई जान
छिबरामऊ। जीटी रोड पर ग्राम घिलोई के सामने हुई ट्रक व स्लीपर बस की आमने-सामने की टक्कर के बाद जैसे ही बस में आग लगी, कुछ सवारियों ने खिड़कियों के कांच तोड़कर बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में घायल 21 यात्रियों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।14 यात्रियों को रेफर कर दिया गया। पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती हुए हैं।
ये हैं 21 घायल
हादसे में ग्राम चांदापुर निवासी रणसिंह पुत्र भीम सिंह, सौरिख निवासी रामबाबू चौरसिया पुत्र प्रेमबाबू, रितिक पुत्र मनोज, ग्राम कुतुबपुर निवासी ओमवीर पुत्र सुरेश चंद्र व इनकी पत्नी खुशबू, ग्राम नगला जैदी निवासी ब्रजमोहन पुत्र तुलाराम शाक्य, रूपपुर खड़िनी निवासी शकील पुत्र शैनूर खां, कन्नौज निवासी लईक पुत्र जमील अहमद, सलमान पुत्र मुश्ताक, मोहल्ला बजरिया निवासी रमन गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता, शोएब पुत्र इकबाल खां, उमरापुर निवासी छम्मेलाल पुत्र रामऔतार, राजीव पुत्र नंदराम, मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी सुधीर बाबू पुत्र जयवीर सिंह, रेशू पुत्र दिनेश, ग्राम धीरपुर निवासी विमलेश पुत्र राकेश चंद्र, ग्राम हरदेव नगला निवासी अर्जुन पुत्र ग्रीश, मोहल्ला बस्तीराम निवासी खुशू पुत्र राकेश यादव, ग्राम जरौली हरदोई निवासी रामप्रकाश पुत्र ईश्वरीन, ग्राम जुनैदपुर निवासी नर सिंह पुत्र स्वरूप सिंह व ग्राम मलौथा हरदोई निवासी जितेंद्र पुत्र रामस्वरूप घायल हो गए।
डीएनए टेस्ट से ही पता चलेगी मृतकों की सही संख्या
कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि बस में करीब 45 लोग थे। 25 लोगों को बचा लिया गया, इनमें से 12 को मेडिकल कॉलेज तिर्वा और 11 को जिला अस्पताल भेजा गया। दो लोग पूरी तरह सुरक्षित थे जिन्हें उनके घर भेज दिया गया। 18 से 20 लोग लापता हैं, संभवत: उनकी मृत्यु हो गई हो लेकिन यह अभी निश्चित नहीं है।
आईजी ने कहा कि, शव बुरी तरह जले हुए हैं, हड्डियां तक बिखरी हुई हैं, केवल डीएनए टेस्ट से ही मृतकों की सही संख्या बताई जा सकती है। पहली नजर में 8 से 10 लोगों के शव बस में होने की आशंका है लेकिन हादसा इतना भीषण था कि मृतकों की संख्या डीएनए टेस्ट से ही तय की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2020
Kannauj: 13 people who were injured in the accident yesterday are admitted at Government Medical College. In the accident, a bus carrying 50 passengers had caught fire after collision with a truck on GT Road. pic.twitter.com/5cO94dlCTK
— ANI UP (@ANINewsUP) January 11, 2020
पोटली बनाकर पोस्टमार्टम भेजे गए 10 के अवशेष और एक शव
कन्नौज भीषण बस हादसे में मारे गए 10 लोगों के अवशेष पोटली बनाकर भेजे गए हैं। एक शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शवों में अभी तक सिर्फ ट्रक चालक रिंकू यादव पुत्र दुर्विजय निवासी मैनपुरी की शिनाख्त हुई है। अधिकारी अन्य शवों की शिनाख्त कराने में जुटे हैं।
एक साल तक संचालन बन्द होने के बाद एक प्रभावशाली नेता की मिलीभगत से इस कंपनी की बस फिर चलने लगी। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रशासन बस में 45 लोगों के होने की बात कह रहा है जबकि एक यात्री करीब 70 लोगों के होने की बात कह रहा है। संख्या कम क्यों बताई जा रही है इसकी भी जांच हो।
कन्नौज में हुआ हादसा बहुत दुखद है। ईश्वर दुखी प्रियजनों को इसे सहने की शक्ति दें। उप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष @AjayLalluINC घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ितों को सहारा दे रहे हैं। इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों और यात्रियों को हर सम्भव मदद मिलनी चाहिए।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 11, 2020
कन्नौज के अग्निकांड में मारे गये लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 11, 2020
लोगों की जान बच भी सकती थी, अगर भाजपा सरकार संकीर्ण राजनीतिक सोच की वजह से सपा काल में बने फ़ायर स्टेशन को बंद नहीं करवाती, जो घटना स्थल से केवल 10 मिनट की दूरी पर बना था.
दुखद!
कन्नौज में सड़क हादसे में बस और ट्रक के टक्कर में लगी भीषण आग से 20 लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 11, 2020
मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।