फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fierce fight between two groups of eunuchs, Drummer beaten fiercely, matter not resolved even after police exp

Auraiya: किन्नरों के दो गुटों में भयंकर घमासान...ढोल वादक को जमकर पीटा, पुलिस के समझाने पर भी नहीं सुलझा मामला

Thu, 29 Feb 2024 11:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Feb 2024 11:53 AM IST
सार

Auraiya News: एरवाकटरा कस्बे में क्षेत्र बटवारे को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। किन्नरों ने दूसरे पक्ष के साथ रहने वाले ढोलक वादक की सड़क पर जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Fierce fight between two groups of eunuchs, Drummer beaten fiercely, matter not resolved even after police exp
किन्नरों के दो पक्षों के बीच हुई तकरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में एरवाकटरा कस्बा के चौराहे पर बुधवार की शाम क्षेत्र बटवारे के बाद दूसरे के क्षेत्र में घुसने की बात को लेकर सौरिख और कस्बा क्षेत्र के किन्नरों के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इससे चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। कन्नौज जनपद के सौरिख निवासी लक्ष्मी किन्नर ने थाना में पहुंचकर शिकायती पत्र दिया।

विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायती पत्र दिया गया। देर शाम तक थाना में दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते रहे। शाम होने पर किन्नरों के दोनों समूह समाज के लोगों के बीच बैठकर समझौता कर लेने की बात कहते हुए निकल गए। यहां किन्नरों ने सड़क पर जमकर हंगामा कटा।

विज्ञापन



इसी बीच एक पक्ष के किन्नरों ने दूसरे पक्ष के साथ रहने वाले ढोलक वादक को पकड़ कर जमकर पीटा। कस्बा क्षेत्र के किन्नरों का कहना था कि जब तुम्हारा क्षेत्र अलग है, तो फिर हमारे क्षेत्र में आकर कैसे काम कर सकते हो। थानाध्यक्ष संतप्रकाश ने बताया कि किन्नरों के बीच कहासुनी हुई थी। आपसी समझौता कर लेने की बात कहते हुए वापस चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed