फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fierce fight between GRP and railwaymen inside the train

Kanpur: ट्रेन में जीआरपी और रेलकर्मियों में मारपीट, 10 घायल, तीन घंटे बाधित रहा 24 ट्रेनों का संचालन

Mon, 21 Aug 2023 01:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 21 Aug 2023 01:06 AM IST
सार

सात रेलकर्मियों समेत 10 लोग घायल हो गए। जीआरपी प्रभारी साहब सिंह को लाइन हाजिर करके मामले की जांच प्रयागराज सीओ को सौंप दी गई है। रेलवे ने भी तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है।

विज्ञापन
Fierce fight between GRP and railwaymen inside the train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में टिकट चेकिंग दल से फतेहपुर जीआरपी प्रभारी व जीआरपी के सिपाहियों में झड़प के बाद जमकर लात-घूंसे और बेल्टें चलीं। इसमें सात रेलकर्मियों समेत 10 लोग घायल हो गए। जीआरपी प्रभारी साहब सिंह को लाइन हाजिर करके मामले की जांच प्रयागराज सीओ को सौंप दी गई है। रेलवे ने भी तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है। विवाद की वजह से ट्रेन 35 मिनट तक सेंट्रल पर खड़ी रही। विरोध में रेल कर्मियों ने ट्रेनों का संचालन रोक दिया। इससे श्रमशक्ति समेत 24 ट्रेनें फंस गईं। छह ट्रेनों के प्लेटफार्म भी बदलने पड़े। जीआरपी की टीम दादानगर से मुल्जिम पकड़कर फतेहपुर ले जा रही थी।

विज्ञापन


शनिवार रात में 2:05 बजे प्लेटफार्म नंबर छह पर आई इस ट्रेन में मथुरा से प्रयागराज तक टिकट चेकिंग स्टाफ था। फतेहपुर जीआरपी प्रभारी साहब सिंह एसी सेकंड कोच (ए-2) में चार सिपाहियों और मुल्जिम रोहित वाल्मीकि को लेकर चढ़ गए। दो लोग सादी वर्दी में भी थे। उनके सीटों पर बैठने का टीटीई बीके शर्मा ने विरोध किया। इस पर एसओ साहब सिंह और सिपाहियों ने कहा कि ड्यूटी पर हैं और आरोपी को लेकर जा रहे हैं। लेकिन चेकिंग स्टाफ को सादी वर्दी में बैठे लोगों का विरोध किया। जीआरपी कर्मियों ने भी यात्रा का कोई अधिकार पत्र नहीं दिखाया था।
विज्ञापन


गहमागहमी के बीच ट्रेन के दो अन्य टीटीई नीतेश जयंत और राकेश मीणा भी आ गए। हाथापाई शुरू हो गई तो टीटीई ने चेनपुलिंग कर दी। कंट्रोल को मैसेज कर दिया। सूचना पर कानपुर जीआरपी के सिपाही भी आ गए और कैरिज एंड वैंगन अनुभाग के कर्मचारी आलोक गुप्ता, अमरनाथ और संतराम भी। कोच से लेकर प्लेटफार्म तक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से कर्मचारियों के आ जाने से बवाल बढ़ गया। टीटीई, कैरिज एंड वैंगन अनुभाग के सात कर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल कर्मियों का प्लेटफार्म पर धरना, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
बवाल की सूचना पर नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के शाखा मंत्री विक्रम यादव ने मामले को लेकर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। तीन घायल कर्मचारियों और फतेहपुर जीआरपी के जवानों को कानपुर सेंट्रल थाने लाया गया। टीटीई बीके शर्मा ने प्रयागराज जाकर जीआरपी जवानों के खिलाफ मारपीट और कैश, मोबाइल लूटने की तहरीर दी है जबकि कैरिज एंड वैंगन के कर्मियों ने पिटाई की तहरीर कानपुर सेंट्रल जीआरपी को दी है। जीआरपी फतेहपुर के एसओ साहब सिंह ने जीआरपी कानपुर थाने में चेकिंग दल पर पिस्टल और पर्स छीनने व मारपीट की तहरीर दी है।

एसओ जीआरपी लाइन हाजिर, सीओ करेंगी जांच
एसपी रेलवे अष्टभुजा सिंह ने घटना के बाद फतेहपुर जीआरपी थाना प्रभारी साहब सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। जांच प्रयागराज-कानपुर सीओ सुनीता सिंह को सौंप दी। जीआरपी कानपुर सेंट्रल के थाना प्रभारी आरके द्विवेदी ने बताया कि रेल कर्मियों और जीआरपी फतेहपुर के स्टाफ की तरफ से तहरीर मिली है।

कर्मचारियों की हड़ताल से श्रमशक्ति सहित 24 ट्रेनें प्रभावित
कर्मचारियों की हड़ताल से 24 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कानपुर से चलने वाली ट्रेनें समय पर नहीं चलीं। प्रयागराज, पूर्वा सहित छह ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए। प्रयागराज इंटरसिटी, कानपुर-लखनऊ पैसेंजर, वैशाली, बांदा इंटरसिटी सहित छह ट्रेनें प्लेटफार्मों पर खड़ी रहीं। प्लेटफार्म भरे होने पर श्रमशक्ति, डिब्रूगढ़ राजधानी, सियालदह राजधानी समेत 12 ट्रेनें दिल्ली और हावड़ा साइड आउटरों पर रोकनी पड़ीं।

प्रयागराज इंटरसिटी, वैशाली एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें रोकनी पड़ीं। प्रयागराज एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलने पड़े। पांच ट्रेनों को रोक-रोककर कानपुर लाया गया। एसीएम संतोष त्रिपाठी और आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह मौके पर पहुंचे। दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म हुई। सुबह 5:42 बजे से सुबह आठ बजे ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।

दादानगर से चेन स्नेचर को पकड़ ले जा रही थी जीआरपी
जीआरपी फतेहपुर से चेनस्नैचिंग में वांछित रोहित बाल्मीकि को गिरफ्तार करने फतेहपुर जीआरपी प्रभारी चार जवानों के साथ कानपुर आए थे। शनिवार की रात में टीम ने दादानगर, पनकी में दबिश देकर पकड़ा। उसे पकड़कर जीआरपी फतेहपुर की टीम कानपुर सेंट्रल से उसे ले जा रही थी। आरोपी रोहित वाल्मीकि के खिलाफ जीआरपी प्रयागराज मंडल में 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सेंट्रल स्टेशन पर मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जीआरपी और रेलवे टीम दोनों ही जांच कर रहे हैं, जो दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed