फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fierce collision of pickup and bike in Kanpur, three people died on the spot

यूपी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र व चाचा की मौत

Wed, 27 Apr 2022 03:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Apr 2022 03:58 PM IST
सार

शिवराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Fierce collision of pickup and bike in Kanpur, three people died on the spot
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुधवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हुआ। शिवराजपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र के सुक्खा नेवादा गांव के सामने बुधवार दोपहर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक बाइक पर सवार तीनों एक रिश्तेदार के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझा कर शांत कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के नौबादपुर गांव निवासी सुधीर कुरील (32) पिता उमाशंकर (60) और चाचा अमर सिंह (55) के साथ मंगलवार को बाइक से रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कुर्सी खेड़ा गांव में रिश्तेदार राजू कुरील की मां मोहनी देवी के निधन की सूचना मिलने पर पहुंचे थे।

विज्ञापन

दोपहर लगभग 12 बजे अंतिम संस्कार के लिए शिवराजपुर के खेरेश्वर घाट जाते समय एक ही बाइक पर सवार पिता-पुत्र व चाचा शव यात्रा के साथ ट्रैक्टर के पीछे चल रहे थे। बाइक सुधीर चला रहा था। तभी शिवराजपुर थाना क्षेत्र के सुक्खा नेवादा गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित पिकअप सड़क के किनारे गहरे खड्ड में जा गिरी। पिकअप चालक के भागने पर लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। दुर्घटना में पिता-पुत्र व चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया की पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed