इटावा: डीसीएम और कार में भीषण टक्कर, एक की मौत, चार घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
इटावा-मैनपुरी रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार डीसीएम से कार टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के अंर्तगत इटावा मैनपुरी रोड रमैयापुर तिराहे के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार की सुबह सात बजे कार और डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में मध्य प्रदेश भिंड जिले के गोहद निवासी 32 वर्षीय हर्ष उर्फ हरि पुत्र छोटेलाल बाथम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
बता दें कि मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद निवासी राजू बाथम 50 बर्षीय पुत्र रामपाल कैंसर से पीड़ित था। शुक्रवार को अपने बेटे सूरज बाथम 22 बर्षीय और चचेरे भाई हर्ष 32 बर्षीय पुत्र छोटेलाल व हर्ष का चार बर्षीय मासूम बेटा और रिश्तेदार श्रीकृष्ण 60 बर्षीय पुत्र रामप्रसाद व महेंद्र 31 वर्षीय पुत्र श्रीकृष्णा निवासी चिनहोर ग्वालियर के साथ कार एमपी 07 सीजे 3512 से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के पास हकीम के पास दवा ले जा रहे थे।
तभी सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा मैनपुरी हाईवे स्थित रमैयापुर तिराहे के पास आगे चल रही कोल्डड्रिंक से भरी डीसीएम ओवरटेक करने के चक्कर में कार डीसीएम के पीछे हिस्से में घुस गई। हादसे में कार चला रहे हर्ष पुत्र छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार कैंसर से पीड़ित राजू पुत्र रामपाल, सूरज 28 बर्षीय पुत्र राजू, गनेश चंद्र 60 बर्षीय पुत्र रामप्रसाद, एक चार बर्षीय मासूम बच्चा बंधू भी घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं, मृतक के शव को थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में बने शव गृह में रखवाया है।