फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fever is spreading in Bidhanu, 980 patients have reached CHC so far

Kanpur News: बिधनू में फैल रहा बुखार, सीएचसी में अब तक पहुंचे 980 रोगी

Wed, 27 Aug 2025 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fever is spreading in Bidhanu, 980 patients have reached CHC so far
कानपुर। बारिश में संक्रामक रोगों से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में नए और पुराने रोगियों की संख्या 980 पहुंच चुकी है। मंगलवार को सीएचसी की ओपीडी में 470 नए और 510 पुराने मरीज इलाज के लिए पहुंचे। ज्यादातर मरीजों को बुखार, बदन दर्द, पेट दर्द, खांसी और जुकाम की दिक्कत थी। सीएचसी की मेडिकल टीम ने मंगलवार को बकौली और कडरी चंपतपुर गांव में कैंप लगाया। बकौली में लगे शिविर में सात में रोगियों का रैपिड टेस्ट और 23 मरीजों को दवा दी गई। कडरी चंपतपुर में 10 का रैपिड टेस्ट और 43 मरीजों को दवा बांटी गई। रैपिड जांच के सभी नतीजे निगेटिव मिले। बकौली गांव में कई मरीजों को बीते एक सप्ताह से जाड़ा देकर बुखार आ रहा था। मलेरिया जैसे लक्षण मिलने पर उनको दवा खिलाई गई। चिकित्साधीक्षक नीरज सचान ने बताया कि ज्यादातर मरीजों में वायरल बुखार के लक्षण मिल रहे है। इन्हें ठीक होने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। जलभराव से फंगल इन्फेक्शन के रोगी भी बढ़ रहे हैं। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि कैंप लगाकर रोगियों को देखा जा रहा है। क्षेत्र में वायरल बुखार काफी फैला है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed