{"_id":"67cde85bf59cca2615055798","slug":"festive-market-crowded-khoya-sold-for-rs-400-per-kg-kanpur-news-c-220-1-akb1002-123769-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी बाजार : रही भीड़ भाड़, खोया चार सौ रुपये किलो बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी बाजार : रही भीड़ भाड़, खोया चार सौ रुपये किलो बिका
Mon, 10 Mar 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर बाजार में ठेलिया पर रंग बेचता दुकानदार।
- फोटो : संवाद
कानपुर देहात। होली त्योहार पर रविवार को अकबरपुर में साप्ताहिक बाजार लगी। दुकानों पर भीड़भाड़ रही। सब्जी बाजार में भी लोगों ने खरीदारी की। खोया 400 रुपये किलो बिका।
होली 13 मार्च को जलेगी। 14 को रंग खेला जाएगा। अकबरपुर में रविवार को साप्ताहिक बाजार में रौनक रही। बाढ़ापुर मार्ग पर सब्जी, किराना, रंग, गुड़, मेवा आदि का बाजार सजा। सुबह से यहां भीड़भाड़ रही। लोगों ने खूब त्योहारी खरीदारी की। किसी ने गुलाल खरीदा तो किसी ने चटख लाल व हरा रंग पसंद किया। किराना दुकानों पर भी लोगों ने रसोई की जरूरत और गुझिया बनाने के लिए मेवा आदि की खरीदारी की। खोया बाजार में सुबह भीड़ रही। 350 रुपये से 400 रुपये प्रति किलो तक खोया बिका। खोया दुकानदार रामखिलावन ने बताया कि दूध 60 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे में ईधन व मेहनत लगाकर बनाया गया खोया 400 रुपये से कम में बेचना घाटे का सौदा है।
...................
तीन खोया भट्टियों से भरा खोया नमूना
रसूलाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने शाहपुर क्षेत्र में खोया भट्टियों में छापेमारी की। मिलावट होने की आशंका पर कारोबारी प्रेमचंद्र, योगेंद्र सिंह व सत्यम सिंह की भट्ठियों से खोया का एक-एक नमूना भरा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामबिहारी ने बताया कि होली त्योहार पर खोया में मिलावट रोकने को लेकर नमूने भरे गए हैं। प्रयोगशाला जांच के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। (संवाद)