{"_id":"6a4c1b2bbe9c73293e002e48","slug":"female-students-dominate-csjmu-convocation-sweep-both-medals-and-degrees-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1578769-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसजेएमयू के दीक्षांत में छात्राओं का दबदबा, पदक, डिग्री सब में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसजेएमयू के दीक्षांत में छात्राओं का दबदबा, पदक, डिग्री सब में मारी बाजी
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 41वें दीक्षांत समारोह में हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। चाहे पदक हो या डिग्री सभी को पाने में छात्राएं आगे हैं। कुल 51 मेधावियों को 96 पदक दिए जाएंगे, जिसमें 82.35 फीसदी छात्राएं और 17.65 फीसदी छात्र हैं। यह जानकारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विश्वविद्यालय का दीक्षांत नौ जुलाई को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित होगा। अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के चेयरमैन व दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश कुमार सिंह होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहेंगी। मानद उपाधि कच्छ चर्म शिल्प के विशिष्ट शिल्पाचार्य उद्यमी अंचल पी. बिजलानी को दी जाएगी। समारोह में पहली बार मां बेटी सम्मेलन होगा। पूर्व में छात्राओं के कराए गए ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट उनके परिजनों को भेजी जाएगी।
इस बार कुल 1,07,713 विद्यार्थियों को डिग्रियां मिलेंगी। इनमें 57,348 छात्राएं (53.24 फीसदी) और 50,365 छात्र (46.75 फीसदी) शामिल हैं। कैंपस में 3208 विद्यार्थियों में से 1609 छात्राएं (50.15 फीसदी) और 1599 छात्र (49.84 फीसदी) हैं। संबद्ध के महाविद्यालयों के 104413 छात्रों में से 55689 (53.34 फीसदी) छात्राएं और 48724 (46.67 फीसदी) छात्र हैं। वहीं 92 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जायेगी, जिसमें से 42 छात्र तथा 50 छात्राएं हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
पदकों पर छात्राओं का कब्जा
समारोह में 51 छात्र-छात्राओं को 96 पदक दिए जाएंगे, जिसमें से 42 (82.35 फीसदी) छात्राओं को और नौ (17.65 फीसदी) छात्रों को पदक मिलेंगे। 33 कुलाधिपति पदकों में से 26 (86.66 फीसदी) छात्राओं और चार (13.33 फीसदी) छात्रों को मिलेंगे। 11 कुलपति पदक दिए जायेंगे, जिसमें से 10 (90.90 फीसदी) छात्राओं व एक (9.10 फीसदी) छात्र शामिल है। 52 प्रायोजित पदक दिए जाएंगे। इसमें से 28 (84.85 फीसदी) छात्राओं और 5 छात्रों को (15.15 फीसदी) को पदक मिलेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान
समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय और जिला स्वास्थ्य समिति सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों में निःशुल्क टीकाकरण अभियान का आयोजित करेगी। 14 वर्ष आयु की बालिकाओं (जिनका 14वां जन्मदिन पूर्ण हो चुका है तथा 15वां जन्मदिन अभी पूर्ण नहीं हुआ है) को सिंगल डोज वैक्सीन तथा 09-14 वर्ष (14वां जन्मदिन अभी पूर्ण नहीं हुआ है) तक में 02 डोज वैक्सीन का प्रथम डोज नि:शुल्क लगेगा।
-- -- -- -- -- -- --
चार उत्कृष्ट शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित
क्राइस्ट चर्च कॉलेज के रसायन विभाग की प्रो. मीतकमल, एएनडी की मनोविज्ञान विभाग की डॉ. शिखा वर्मा, डीएवी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा सीएसजेएमयू के सतत शिक्षा एवं प्रसार विभाग के डॉ. मानस उपाध्याय को ''उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान'' प्रदान किया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
नई परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगी। नवीन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के भवन, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के अंतर्गत आर्चरी लॉन, बॉक्सिंग रिंग तथा अन्य खेल सुविधाओं का भी उद्घाटन होगा। स्वर्ण जयंती पुरुष छात्रावास का लोकार्पण होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन भवन का निर्माण, विद्युत उपकेंद्रों को जोड़ने हेतु एलटी पैनल रूम, निर्माणाधीन साइंस ब्लॉक के प्रथम एवं द्वितीय तल का विस्तार, 100 छात्राओं के लिए नवीन छात्रावास, 100 छात्रों के लिए नवीन छात्रावास, पुनर्वास केंद्र की स्थापना, यूआईईटी भवन के तृतीय तल का विस्तार, कन्वेंशन सेंटर तथा आधुनिक मल्टीस्पेशियलिटी शामिल है।