फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fed up with her drunken husband, a woman committed suicide by hanging herself.

Kanpur News: शराबी पति से तंग महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 07 Nov 2024 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fed up with her drunken husband, a woman committed suicide by hanging herself.
फोटो संख्या 10
विज्ञापन

फोटो संख्या 11

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, पाताझारी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव पाताझारी में एक महिला ने अपने शराबी पति से तंग आकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पाताझारी गांव निवासी रमेश सिंह की पत्नी शर्मिला देवी (28) ने गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे घर के अंदर छत पर लगे पंखा के कुंडा में दुपट्टा का फंदा बनाकर लटक गई। इससे पहले उसने अपनी बड़ी बेटी सुरवी को पशुओं को चारा डालने के लिए भेज दिया था। जब वह वापस आई तो मां को फंदे पर लटका देख शोर मचाने लगी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया। लेकिन जबतक महिला की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे इकदिल थाना क्षेत्र के गांव ईश्वरीपुरा निवासी नंदकिशोर ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि पुत्री की शादी 14 साल पहले रमेश सिंह राजपूत के साथ की थी। तभी से वह उसकी पुत्री के साथ शराब पीकर के आए दिन मारपीट किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम भी उसने मारपीट की थी। बेटी ने मायके फोन करके जानकारी दी थी। इसके अलावा बेटी ने डायल 112 पुलिस को फोन भी किया था। तब आरोपी पति वहां से भाग गया था। उसकी बेटी के पांच बच्चे हैं। आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता था। मृतका के पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति रमेश सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed