फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fearing crocodile, she gave up her intention of suicide

मगरमच्छ के डर से हारा खुदकुशी का इरादा: पति की इस आदत से परेशान हो गंगा में कूदी, अचानक बदला प्लान; आ गई बाहर

Mon, 08 Sep 2025 12:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Sep 2025 12:50 PM IST
सार

पति की नशेबाजी से परेशान होकर महिला जाजमऊ गंगापुल से गंगा में कूदी। दम घुटा तो किसी तरह किनारे पहुंची।

विज्ञापन
Fearing crocodile, she gave up her intention of suicide
पुलिस को जानकारी देती मालती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाको राखे साइयां मार सके न कोय... कुछ ऐसा ही हुआ चकेरी के अहिरवां मोहल्ले की मालती देवी के साथ। पति की नशेबाजी से परेशान होकर शुक्रवार रात उसने जाजमऊ गंगापुल से नदी में छलांग लगा दी। दम घुटने पर वह किसी तरह हाथ-पैर मारकर 500 मीटर दूर गंगा के किनारे बाबा की बगिया पहुंची। यहां उसने मगरमच्छ देखा तो खुदकुशी का इरादा छोड़ जान बचाकर अमरूद के पेड़ पर चढ़ गई। रात भर पेड़ की डाल पर बैठी रही। सुबह लोग उधर से निकले तो उसे देख पुलिस को सूचना दी। बाद में परिजनों को बुलाकर मालती को उनके सुपुर्द किया।
विज्ञापन


चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां मोहल्ला निवासी सुरेश गौड़ की पत्नी मालती देवी (32) ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पति शराब के लती हैं जिससे वह परेशान परेशान रहती है। शुक्रवार को नशेबाजी को लेकर पति से झगड़ा हुआ। इससे नाराज होकर वह आत्महत्या करने के लिए जाजमऊ गंगापुल पहुंची। पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। उसे थोड़ा बहुत तैरना आता है। अकुलाहट होने पर वह तैरने लगी और चंदन घाट के पास बाबा की बगिया में नदी के किनारे पहुंची।
विज्ञापन


तभी उसे पानी में मगरमच्छ जैसा जीव दिखा उसकी ओर आता दिखा। यह देखकर वह पास ही स्थित अमरूद के पेड़ पर चढ़ कर पूरी रात बैठी रही। सुबह शोर मचाने पर उधर से निकल रहे ग्रामीण आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस चौकी प्रभारी विनय यादव ने बताया कि महिला काफी डरी सहमी थी। उसने गंगा नदी में मगरमच्छ जैसा बड़ा जीव होने की बात कही। वहां देखा गया तो कोई तो कोई जीव नहीं मिला। महिला को गंगाघाट कोतवाली लाया गया। उसके परिजनों को भी कोतवाली बुलाकर के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed