फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fearful of action, villagers keep silent silence

कार्रवाई का सता रहा डर, ग्रामीणों ने साधी चुप्पी

Sun, 30 May 2021 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fearful of action, villagers keep silent silence
कानपुर देहात। भोगनीपुर के असुवापुर गांव में वैक्सीन लगाने को लेकर हुए झगड़े में अब ग्रामीणों को पुलिस की कार्रवाई का डर सता रहा है। दोनों पक्षों से सात नामजद समेत 32 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। अज्ञात में नाम शामिल होने के डर से ग्रामीण चुप्पी साधे हैं। कोई कुछ भी बताने से कतरा रहा है। हालांकि शनिवार को कोतवाल ने गांव पहुंच कर कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की। वहीं बरामद रायफल किसकी है यह पुलिस अभी नहीं बता रही है।
विज्ञापन

असुवापुर में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण के लिए कैंप लगा था। दोपहर में श्याम सुंदरपुर की प्रधान के रिश्तेदार डढ़वापुर निवासी व गोंडा जिले में तैनात समाज कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्रर जितेंद्र सिंह आदि गांव पहुंचे थे। यहां उनका गांव के ही आशीष उर्फ महेश से वैक्सीनेश को लेकर विवाद हुआ था। रायफल की बट लगने से आशीष का सिर फट गया था। शोर सुनकर जुटे मोहल्ले के लोगों ने प्रधान पक्ष के लोगों को पथराव कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

भागने के दौरान रायफल मौके पर छूट गई थी। बाद में ग्रामीणों ने गांव पहुंची पुलिस को रायफल सौंपी थी। घटना में आशीष उर्फ महेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी उम्र 27 साल है। प्रधान समर्थक जितेंद्र सिंह, चंदन, गुलाब व दो अज्ञात जबरन टीका लगवाने का दबाव बना रहे थे। विरोध पर अभद्रता कर मारपीट की। रायफल की बट मारकर सिंह फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच बचाव को आई मां प्रेमा व पड़ोसी कमला को भी पीटा। जबकि डिप्टी कमिश्नर ने महेश, इंद्र कुमार शर्मा, अश्वनी व जालिया के परिवारीजनों समेत 30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुल 32 अज्ञात लोगों पर केस होने और पुलिस विवेचना में नाम जोड़े जाने का डर ग्रामीणों को सता रहा है। ऐसे में ग्रामीण कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।
कोतवाल रामबहादुर पाल ने बताया कि महेश की ओर से दर्ज रिपोर्ट में एससीएसटी की धारा लगी है। विवेचना सीओ भोगनीपुर कर रहे हैं। बरामद रायफल किसकी है इसको लेकर जांच की जा रही है। घायल महेश, उसकी मां और दूसरे पक्ष के गुलाब व अभिनव को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
कार्रवाई के लिए लोगों को चिह्नित कर रही पुलिस
कानपुर देहात। असुवापुर की घटना में दर्ज केसों में अभी पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। सीओ की विवेचना में एससीएसटी एक्ट के साक्ष्य के अनुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस करेगी। फिलहाल पाबंदी की कार्रवाई के लिए पुलिस झगड़े में शामिल लोगों व शरारती तत्वों को चिह्नित कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो व वीडियो से पहचान कराई जा रही है। कोतवाल रामबहादुर पाल ने बताया कि घटना में शामिल दोनों पक्षों के लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई होगी। पहचान कराकर जल्द पाबंदी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed