{"_id":"6ae509b35ac84698390b9174","slug":"faults-caused-by-rain-a-tree-branch-fell-on-the-power-lines-resulting-in-a-six-hour-power-outage-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1699779-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बारिश में हुए फाॅल्ट, तारों पर गिरी डाल, छह घंटे तक नहीं रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बारिश में हुए फाॅल्ट, तारों पर गिरी डाल, छह घंटे तक नहीं रही बिजली
विज्ञापन
कानपुर। बारिश से शुक्रवार कहीं फीडर में फाॅल्ट आया तो कहीं ब्रेकर और भूमिगत केबल में खराबी के कारण लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। पनकी में डाल टूटकर बिजली के तारों पर गिर गई। इससे तेज धमाके के साथ फाॅल्ट हुआ और पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। केस्को की टीम को करीब तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। यहां शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इसी तरह आवास विकास, पनकी, कल्याणपुर, चमनगंज और पांडुनगर समेत कई इलाकों में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली संकट से शहर की करीब साढ़े पांच लाख की आबादी प्रभावित हुई।
बिजली गुल होने से घरों में पानी की मोटर नहीं चल सकी जबकि मोबाइल फोन चार्ज करने से लेकर रोजमर्रा के घरेलू कामकाज तक में परेशानी हुई। आवास विकास फीडर की आपूर्ति शाम पौने छह बजे बाधित हो गई जो रात 8:10 बजे तक बहाल नहीं हो सकी थी। वहीं, स्टॉक एक्सचेंज फीडर में दोपहर के समय फाॅल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित हुई। इसे शाम करीब छह बजे ठीक किया जा सका। वहीं, चमनगंज में भूमिगत केबल में फाॅल्ट होने से दोपहर 12:40 से शाम 4:10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, नवीननगर सबस्टेशन के स्वराज इंडिया, पांडुनगर सूरज नर्सिंगहोम और शिवाजीनगर फीडर की आपूर्ति ब्रेकर में फाॅल्ट के कारण दोपहर एक से शाम करीब साढ़े चार बजे तक ठप रही। इस दौरान लोगों को घरेलू काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उधर, कल्याणपुर के माधवपुरम और आईआईटी सोसाइटी क्षेत्र में भी दोपहर डेढ़ बजे से शाम पौने सात बजे तक बिजली नहीं आई। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। केस्को ओएसडी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जहां से भी फाॅल्ट की सूचनाएं आईं तत्काल टीम को भेज कर मरम्मत कराई गई।