{"_id":"662818d10108a775440132d4","slug":"faults-are-occurring-due-to-dilapidated-cables-supply-remains-disrupted-for-hours-etawa-news-c-216-1-etw1002-111128-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जर्जर केबल से हो रहे फॉल्ट, घंटों आपूर्ति रह रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जर्जर केबल से हो रहे फॉल्ट, घंटों आपूर्ति रह रही बाधित
विज्ञापन
इटावा। बिजली उपकेंद्रों पर गर्मी के साथ बढ़ रहा लोड फॉल्ट का कारण बन रहा है। इससे कई-कई घंटे कटौती हो रही है। दिन के साथ ही रात में आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे घटिया अजमत अली की पुलिया के पास रखे ट्रांसफार्मर की केबिल फॉल्ट होने से टूट कर गिर गई। इससे पास में पड़े कचरे में आग लग गई। फॉल्ट की आवाज होने से अफरा-तफरी मच गई। केबिल टूटने से बराही टोली, जटपुरा, चौकी शमशेरी, घटिया अजमत अली और पथरवरिया समेत छह मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई।
लगभग तीन घंटे तक लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। रात लगभग साढ़े 12 केबिल बदलने के बाद आपूर्ति बहाल कराई जा सकी। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, मंगलवार को दिन में भी कई बार फॉल्ट होने से चौगुर्जी, घटिया अजमत अली, फ्रेंड्स कॉलोनी, भरथना चौराहा समेत कई जगहों की आपूर्ति घंटों बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोग परेशान रहे।