{"_id":"61fd8247fef1ac1a5b59b9cc","slug":"fault-occurred-in-33kv-line-six-hours-power-failure-in-two-localities-and-hundred-villages-akbarpur-news-knp6788966131","type":"story","status":"publish","title_hn":"33केवी लाइन में हुआ फाल्ट, दो मोहल्लों व सौ गांवों की छह घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33केवी लाइन में हुआ फाल्ट, दो मोहल्लों व सौ गांवों की छह घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
झींझक। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लगरथा रोड नवीन विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33केवी लाइन में फाल्ट हो गया। इससे उपकेंद्र के पांच फीडरों से जुड़े झींझक के दो मोहल्लों व एक सैकड़ा गांवों की बिजली सप्लाई छह घंटे तक ठप रही। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
गुरुवार की शाम तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में कठिका पारेषण केंद्र से झींझक के भोलानगर मोहल्ले के लगरथा रोड नवीन विद्युत उपकेंद्र आने वाली 33केवी लाइन में फाल्ट हो गया।
इस कारण विद्युत उपकेंद्र के अकारू, मंगलपुर, औरंगाबाद, भोलानगर, कांशीराम कॉलोनी फीडरों से जुड़े मंगलपुर, परजनी, मुंडेरा, गौरी, नसीरपुर, मंगलपुर, चिरखिरी, सुरासी, शाहपुर, लगरथा सहित सौ गांव व झींझक कस्बे के भोलानगर व खानपुर रोड मोहल्लों की बिजली सप्लाई शाम छह बजे ठप हो गई।
विज्ञापन
बारिश बंद होने के बाद लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग शुरू की और फाल्ट खोज कर मरम्मत की। इससे रात 12 बजे सप्लाई बहाल हो सकी। जेई झींझक आरबी बाथम ने बताया कि बारिश व तेज हवा से हुए फाल्ट के कारण सप्लाई बाधित हुई थी। इसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।