{"_id":"6163420d8ebc3ed095284197","slug":"fault-in-the-mainline-of-rasulabad-sub-centre-caused-power-failure-in-13-wards-people-were-upset-akbarpur-news-knp6575510162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलाबाद उपकेंद्र की मेनलाइन में फाल्ट से 13 वार्डों की बिजली गुल, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलाबाद उपकेंद्र की मेनलाइन में फाल्ट से 13 वार्डों की बिजली गुल, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
रसूलाबाद। बिल्हौर से रसूलाबाद उपकेंद्र को जोड़ने वाली मेन लाइन में दो स्थानों पर फाल्ट से 13 वार्डों की बिजली दोपहर में गुल हो गई। इससे करीब पचास हजार आबादी को परेशान होना पड़ा। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
बिल्हौर स्थित 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन से रसूलाबाद नगर उपकेंद्र जुड़ा है। मेन लाइन अधिक लंबी होने से नियमित पेट्रोलिंग नहीं हो पाती है। रविवार को मेन लाइन में तिस्ती के पास एक चिड़िया उलझ कर मर गई।
इधर एक अन्य स्थान पर लाइन पर बेल चढ़ने से फाल्ट हो गया। दोपहर दो बजे गुल हुई बिजली देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इससे 13 वार्डों के 17 हजार से अधिक घरों की 50 हजार आबादी को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
एसडीओ गौरव दुबे ने बताया कि ककवन के पास मेन लाइन में मिले फाल्ट को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। (संवाद)