फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fathers grief was heavy on God, He went to the temple and cried, then broke the idols in Fatehpur

पिता का दुख, भगवान पर भारी: मंदिर में जाकर रोया...फिर तोड़ दी मूर्तियां, औलाद के लिए मांगी थी मनौती, पढ़ें मामला

Mon, 25 Dec 2023 04:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 25 Dec 2023 04:09 PM IST
सार

Fatehpur News: चौकी प्रभारी पहाड़पुर शशिकांत सरोज ने बताया कि मासूम पुत्र की मौत के गम में जयराम ने शराब पी रखी थी। उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। टूटी मूर्तियों को सुरक्षित रखवा दिया गया है। युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Fathers grief was heavy on God, He went to the temple and cried, then broke the idols in Fatehpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में किशनपुर थाना क्षेत्र के जलंधरपुर गांव में रविवार शाम एक दुखी पिता ने अपने मासूम पुत्र की मौत के गम में शराब पी ली। इसके बाद शिव मंदिर की मूर्तियां को तोड़कर बाहर फेंक दिया और गांव में खूब तांडव मचाया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किशनपुर थाना क्षेत्र के जलंधरपुर मजरे गुरवल गांव निवासी जयराम निषाद पुत्र जगजीत के एक वर्षीय पुत्र की रविवार को अचानक मौत हो गई। उसके गम में जयराम ने रविवार शाम जमकर शराब पी और खूब तांडव मचाया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बने शिव मंदिर में पहुंचा।

विज्ञापन

यहां रखी बजरंगबली व शिव जी समेत अन्य मूर्तियों को उठाकर बाहर मैदान में फेंक दिया, जिससे सभी मूर्तियां टूट गईं। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और पीआरवी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी को काबू में करना चाहा, लेकिन उसने ग्रामीणों समेत अपने भाई व अन्य के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन

भगवान से नाराजगी जताते हुए मचाया उत्पात
पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि इसके दो छोटे पुत्रों की पहले भी मौत हो चुकी है। रविवार को एक और पुत्र की मौत हो गई है और अब उसके कोई संतान भी नहीं रह गई। इसके गम में इसने शराब पी ली है और अपना दिमागी संतुलन खो बैठा है। भगवान से नाराजगी जताते हुए उत्पात मचाया है।

विज्ञापन

टूटी मूर्तियों को सुरक्षित रखवा दिया गया
वहीं, चौकी प्रभारी पहाड़पुर शशिकांत सरोज ने बताया कि मासूम पुत्र की मौत के गम में जयराम ने शराब पी रखी थी। उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। टूटी मूर्तियों को सुरक्षित रखवा दिया गया है। युवक की तलाश की जा रही है, तो मौके पर नहीं मिला है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed