{"_id":"5f3234688ebc3e3cc05a319d","slug":"father-was-taking-sick-son-to-hospital-on-the-way-miscreants-attacked-and-looted-35-thousand-child-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार बेटे को अस्पताल ले जा रहा था पिता, रास्ते में बदमाशों ने हमला कर 35 हजार लूटे, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार बेटे को अस्पताल ले जा रहा था पिता, रास्ते में बदमाशों ने हमला कर 35 हजार लूटे, बच्चे की मौत
Tue, 11 Aug 2020 11:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
मासूम की मौत
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला रैद निवासी उमेश चंद्र के सात माह के बेटे आयुष की सोमावर रात को तबियत खराब हो गई। उमेश अपने भतीजे राघवेंद्र के साथ बाइक से कायमगंज बच्चे का इलाज कराने ले जा रहे थे।
तभी रास्ते में गांव भत्तू नगला नरायण के पास आधा दर्जन बदमाशों ने लाठी मारकर बाइक रोक ली। इससे बाइक सहित राघवेंद्र व उमेश गिर पड़े। उमेश की गोद से बच्चा छिटकर दूर जा गिरा। इससे उसकी नाक से खून बहने लगा।
बदमाशों ने तमंचे के बल पर राघवेंद्र से 35 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश भाग गए। बाइक से गिरने में राघवेंद्र व उमेश भी चुटहिल हो गए। उमेश बच्चे को कायमगंज लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इससे वह वापस घर चले गए। सुबह गांव के करीब 50 लोगों के साथ उमेश चंद्र थाने पहुंचे और घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग। पुलिस ने जांच कार्रवाई करने का भरोसा देकर उमेश घर भेज दिया।