{"_id":"6138fcff8ebc3eb4e14d17e9","slug":"father-upset-son-found-sleeping-at-girlfriend-s-house-kanpur-news-knp6510041103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता परेशान, बेटा प्रेमिका के घर सोता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता परेशान, बेटा प्रेमिका के घर सोता मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। पिता ने बेटे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए लोकेशन पता की तो यह उसकी प्रेमिका के घर की निकली। वहीं प्रेमिका की ओर से जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने से पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।
सदर कोतवाली इलाके में मंगलवार सुबह फिरोजपुर निवासी लवकुश ने बेटे कुलदीप के रात से गायब होने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुलदीप के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया। मोबाइल की लोकेशन गांव के एक घर की मिली। पुलिस ने घर में घुसकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक छत पर सोता मिला। पकड़े जाने पर कुलदीप ने बताया कि यह उसकी प्रेमिका का घर है।
वहीं महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह घर में अकेली थी। पति बाहर काम करते हैं। कुलदीप सुबह शराब के नशे में घर में घुस आया। वह छेड़छाड़ करने लगा। उसने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शोर मचाया तो परिवारीजन और पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। इन लोगों ने बचाया। आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। सूचना पर पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि पिता ने बेटे के गायब होने की सूचना दी थी। सर्विलांस की मदद से उसे प्रेमिका के घर में पाया गया। महिला के रिपोर्ट दर्ज कराने की वजह से पुलिस ने जेल भेज दिया।