फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father throw his new born daughter into canel

बेटी का जन्म होते ही बाप बना शैतान, गोद में उठा नहर में फेंक आया, नवजात का चेहरा भी नहीं देख पाई मां

Mon, 22 Oct 2018 07:38 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 22 Oct 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
father throw his new born daughter into canel
गुमसुम बैठी नेहा, आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: संजय नगर, गोविंद नगर में पिता ने बेटी के जन्म के आधे घंटे बाद ही उसे नहर में फेंक दिया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद मोहल्ले के युवकों की मदद से नवजात का शव नहर से निकाला जा सका। पुलिस ने सेंट्रल स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।   
विज्ञापन


मूलरूप से मीठावी एरिया जकनपुर, बिहार निवासी संदीप (28) की शादी 19 फरवरी को कुर्मीचक भोजपुर, बिहार की नेहा (25) से हुई थी। एक माह पूर्व ही संदीप गर्भवती नेहा को लेकर शहर आया था। वह संजय नगर में देवराज यादव के मकान में किराये पर रहकर दादानगर की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में नौकरी करता था।
विज्ञापन

बच्ची को गोद में लिया और फिर घर से नहर की ओर भागा...

father throw his new born daughter into canel
गुमसुम बैठी नेहा - फोटो : अमर उजाला
ससुर रामदुलार राम ने बताया कि शनिवार रात प्रसव पीड़ा होने पर संदीप नेहा को नर्सिंगहोम लेकर गया, लेकिन भर्ती नहीं किया। देर रात करीब 1:45 बजे नेहा ने घर में बच्ची को जन्म दिया, लेकिन संदीप खुश नहीं था। उसने बच्ची को गोद में लिया और फिर घर से नहर की ओर भागा। वह पीछे दौड़े, लेकिन उनके पहुंचने से पहले संदीप बच्ची को नहर में फेंककर भाग निकला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने रविवार भोर संदीप को सेंट्रल स्टेशन से धर दबोचा।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मोहल्ले के पांच युवकों की मदद से नहर में नवजात की तलाश शुरू कराई। करीब पांच घंटे बाद नहर से बच्ची का शव निकाला जा सका। पत्नी नेहा के मुताबिक आठ माह में बच्ची के जन्म लेने से पति उस पर शक करता था। थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा का कहना है कि ससुर की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर संदीप को गिरफ्तार किया गया है।   

 

बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाई...मोहल्ले वालों का गुस्सा फूटा

father throw his new born daughter into canel
इसी नहर में आरोपी पिता ने नवजात बच्ची को फेंका - फोटो : अमर उजाला
बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाई
बेटी की मौत से दुखी नेहा ने बताया कि उसे जन्म देने के बाद वह बेहोश हो गई थी। होश आने पर दाई रानी से पूछा तो बताया कि पति बच्ची को छीनकर ले गया और फिर उसे नहर में फेंक दिया। वह तो बच्ची का चेहरा तक नहीं देख पाई।

मोहल्ले वालों का गुस्सा फूटा
नहर से बच्ची का शव मिलने पर मोहल्ले वालों का गुस्सा फूट पड़ा। थाना प्रभारी से कहा कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। थाना प्रभारी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed