{"_id":"5cf94c66bdec2207087157ba","slug":"father-says-my-daughter-killed-by-his-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिता से अधजली लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने करवाया था पोस्टमार्टम, पिता बोले पति ने मारा है उसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिता से अधजली लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने करवाया था पोस्टमार्टम, पिता बोले पति ने मारा है उसे
Thu, 06 Jun 2019 10:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के तालग्राम में चार वर्ष पहले परिजनों की बिना मर्जी के विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति ने पुलिस को बिना सूचना दिए खेत में अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। महिला के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया।
विज्ञापन
महिला की अधजली लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस के मुताबिक तालग्राम थाना क्षेत्र के चौतराहार निवासी सावित्री वर्मा पुत्री रामनरायन ने ताहपुर निवासी सुधीर कनौजिया पुत्र सुरेंद्र सिंह कनौजिया से चार वर्ष पहले परिवार की बिना मर्जी के विवाह किया था। इसके बाद दोनों तेराजाकेट में किराये के मकान में रहने लगे थे।
विज्ञापन
इनके एक पुत्र और एक पुत्री है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात पति सुधीर और उसकी पत्नी सावित्री में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद जहर खाने से बिगड़ी हालत में सावित्री को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। सुधार न होने पर राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सुधीर ने पुलिस को बगैर सूचना दिए खेत पर अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। जानकारी पर सावित्री के पिता रामनरायण मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले को बिगड़ता देखकर पति सहित ससुरालीजन मौके से भाग गए।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आग को बुझाकर अधजली लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक का कहना कि अभी मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पिता ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।