{"_id":"5d939a778ebc3e01416b36bb","slug":"father-lost-his-life-to-save-son-in-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटा बेटा बचाने में पिता की भी जान गई, बहन के एटीएम से मोबाइल खरीदने के बाद शुरु हुई थी अनबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटा बेटा बचाने में पिता की भी जान गई, बहन के एटीएम से मोबाइल खरीदने के बाद शुरु हुई थी अनबन
Wed, 02 Oct 2019 12:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र की कोकाकोला क्रॉसिंग के पास मंगलवार शाम को पिता-पुत्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घर में विवाद के बाद बेटा आत्महत्या करने क्रासिंग पहुंचा था। पीछे-पीछे पिता भी पहुंच गए। बेटे को बचाने में वे भी ट्रेन की चपेट में आ गए।
नजीराबाद के नेहरू नगर निवासी प्रेम कुमार श्रीवास्तव (50) बांसमंडी स्थित मसूद कांप्लेक्स में कपड़े की दुकान में काम करते थे। उनका बेटा नमन श्रीवास्तव (16) बीएनएसडी इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। पुलिस के मुताबिक नमन ने करीब एक सप्ताह पहले 13 हजार रुपये का ऑनलाइन मोबाइल खरीदा था।
पैसों का भुगतान बहन नैंसी के एटीएम से कर दिया था। सोमवार को नैंसी को इसकी जानकारी हुई, तब से घर में विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह नमन का पिता से भी झगड़ा हुआ। इसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे नमन खुदकुशी की धमकी देकर घर से निकल गया।
विज्ञापन
पीछे-पीछे प्रेम कुमार भी चल दिए। नमन क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बैठा था। प्रेम कुमार भी बगल में बैठ गए और उसे समझाने लगे। इसी बीच ट्रेन आई तो नमन ट्रैक पर पहुंच गया। प्रेम भी उसे बचाने के लिए आगे बढ़े और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर मौत हो गई। नजीराबाद थाने के एसएसआई नरेश पाल सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।