फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father killed two innocent children by poisoning blamed his wife sister in law said brother in law is lying

UP: पिता ने दो मासूमों को जहर देकर मारा, पत्नी पर लगाया आरोप, साली बोली- जीजा…झूठ बोल रहा है, पढ़ें मामला

Tue, 17 Jun 2025 06:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Jun 2025 06:58 AM IST
सार

Unnao News: पुरवा कोतवाली क्षेत्र में पत्नी को फंसाने के लिए पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चों को खेत में बुलाया और कोल्डड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिलाया था।

विज्ञापन
Father killed two innocent children by poisoning blamed his wife sister in law said brother in law is lying
हत्यारोपी पिता और मासूम सोनाक्षी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में पुरवा कोतवाली के रम्माखेड़ा गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे दो मासूम बच्चों (छह माह का बेटा और ढाई साल की बेटी) की उनके ही पिता ने हत्या कर दी। खेत में ले जाकर कोल्डड्रिंक में कीटनाशक घोलकर दोनों को पिला दिया। पत्नी को फंसाने के लिए उस पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट भी दर्ज करा दी।

विज्ञापन

जांच में आरोपों की पुष्टि न होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी ने सच कबूल दिया। रम्माखेड़ा गांव निवासी रोहित रैदास ने वर्ष 2021 में गांव से चार किलोमीटर दूर पश्चिमटोला निवासी नेहा से प्रेम विवाह किया था। दोनों की बिल्लेश्वर मंदिर में शादी हुई थी। ढाई साल की बेटी सोनाक्षी और छह माह का बेटा रितिक था।

विज्ञापन

बेइज्जती का बदला लेने के लिए रची साजिश
गांव के बाहर आमलेट की दुकान चलाने वाले रोहित का 12 जून को पत्नी नेहा से खाना न बनाने को लेकर विवाद हुआ था। नशे में रोहित ने नेहा से मारपीट की तो नेहा ने भी उसे चप्पल से पीट दिया और बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। पत्नी से अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए रोहित ने ऐसी साजिश रची कि पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन

कोल्डड्रिंक में मिलाकर पिलाया कीटनाशक
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रोहित ने बच्चों की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पूरी योजना बनाकर वारदात की है। कीटनाशक रविवार शाम को ही त्रिपुरारपुर स्थित एक बीज भंडार से खरीदा था। वहीं से 600 एमएल की कोल्डड्रिंक भी खरीदी थी। रोहित सोमवार सुबह करीब 10 बजे दोनों बच्चों के लेकर खेत गया और उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

फसल में घुसे छुट्टा मवेशियों को भगाने चला गया
इसके बाद ग्रामीणों को जानकारी दी कि मायके गई पत्नी ने फोन करके बच्चों को देखने के बहाने खेत पर बुलाया। कुछ ही देर में पत्नी नेहा साली निकिता के साथ खेत पर पहुंची। खेत में बातचीत के दौरान दोनों बच्चे नेहा के पास थे। तभी वह फसल में घुसे छुट्टा मवेशियों को भगाने चला गया। लौटकर आया तो दोनों बच्चे छटपटा रहे थे। शरीर में ऐंठन शुरू हो गई।

साली बोली- जीजा झूठ बोल रहा है
इसके बाद पत्नी और साली वहां से भाग गईं। जब तक बच्चों को अस्पताल लेकर जाता उनकी मौत हो गई। सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल अमरनाथ यादव फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतकों की मां नेहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। नेहा की बहन निकिता ने पुलिस को बताया कि जीजा झूठ बोल रहा है। वह दोनों खेत पर नहीं गए थे।

पत्नी की चप्पल से पिटाई की थी
10 बजे तो वह प्रार्थनापत्र देने ब्लॉक कार्यालय गई थी। घटना स्थल के हालात और पूछताछ में रोहित के आरोपों की पुष्टि न होने पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। बताया कि 12 जून को पत्नी ने उसकी चप्पल से पिटाई की थी। बदला लेने के लिए उसने बच्चों की हत्या करके पत्नी पर आरोप लगा दिया। उसका कहना है कि वह भी आत्महत्या कराना चाहता था, कीटनाशक भी पीया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed