फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father killed innocent son in Farrukhabad businessman had posted message on WhatsApp group before incident

UP: मासूम बेटे का गला काट पिता ने दी जान,व्यापारी ने वारदात से पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किया था ये मैसेज

Mon, 03 Jul 2023 08:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Jul 2023 08:58 AM IST
सार

फर्रुखाबाद से सनसनीखेज खबर सामने आई है। दाना व्यापारी ने मासूम बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद व्यापारी ने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। व्यापारी ने पत्नी, पुत्री व बचाने आई बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वो घायल हो गईं।

विज्ञापन
father killed innocent son in Farrukhabad businessman had posted message on WhatsApp group before incident
बाप बेटे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद के कमालगंज में कर्ज से परेशान दाना व्यापारी ने भोर में गढ़सा से ताबड़तोड़ वार कर सो रहे पुत्र की हत्या कर दी। पत्नी, पुत्री व बचाने आई बहन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद व्यापारी ने खुद भी पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस अधीक्षक, एएसपी, सीओ व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यापारी ने घटना को अंजाम देने से पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर परिवार सहित आत्महत्या की सूचना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


जहानगंज क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी दिनेश यादव (35) पशुओं के दाना बेंचने का काम करता है। वह अधिक कर्ज होने के चलते परेशान रहता था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद दिनेश पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में सोने गया था। रविवार भोर करीब चार बजे दिनेश ने कमरे में सो रहे पुत्र ओसीएम (3), पत्नी मीना (32) व पुत्री आंशी (11) पर गढ़से से जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाने पहुंची बहन शीतल (22) पर भी वार किया। जिससे पुत्र की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए। घटना के बाद दिनेश ने दो सौ मीटर दूर स्थित नलकूप के पास जामुन के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन ओसीएम, आंशी, शीतला व मीना को फर्रुखाबाद स्थित अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने ओसीएम को मृत घोषित कर दिया। 

परिजन शव घर ले गए। हत्या, जानलेवा हमले व आत्महत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज भाटी ने क्राइम एरिया को पट्टी बांधकर सीज कर दिया। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, एडिशनल एसपी डॉ. संजय सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर शव के पास से साक्ष्य जुटाए। 

 

पुलिस ने बाग से दिनेश के शव को कब्जे में लिया। ओसीएम व दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक दिनेश ने एक पशु आहार कंपनी में 40 लाख रुपये की मक्का भेजी थी। जिसका भुगतान न होने से दिनेश पर कर्ज हो गया। कंपनी कर्मचारियों ने दिनेश पर मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवाया था। 
 

जिससे वह परेशान रहता था। एसपी विकास कुमार ने बताया कि युवक ने पुत्र की हत्या कर पत्नी, पुत्री व बहन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में युवक ने लेन-देन की बात को लेकर आत्महत्या करने का एक मैसेज ग्रुप पर भेजा था। पुलिस सभी तथ्यों पर जांच पड़ताल कर रही है।

दिनेश ने ही बुझा दिया अपने घर का चिराग
कर्ज से परेशान दिनेश ने आपा खोकर अपने पुत्र ओसीएम (3) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इकलौते बेटे की हत्या कर दिनेश ने अपने ही घर का चिराग बुझा दिया। 

 

भाई के सिर पर सवार था खून
दिनेश ने अपने कमरे में बेटे ओसीएम की हत्या करने के बाद पत्नी मीना व पुत्री आंशी पर भी गंडासे से हमला किया। इस पर मीना चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर पड़ोस के कमरे में सो रही बहन शीतला ने बचाने को दरवाजा खटखटाया तो आवेश में आकर दिनेश ने उस पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। अस्पताल में भर्ती शीतला ने बताया कि भाई के सिर पर खून सवार था। 

 

घटना के बाद बाहर से कुंडी बंद कर भागा दिनेश
पड़ोसी सचिन कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद दिनेश अपने घर के मुख्य गेट की कुंडी बाहर से बंद कर भाग गया था। घर के कमरे में घायल तड़प रहे थे। इस पर दिनेश का छोटा भाई वीरेश छत पर चढ़कर पड़ोसी के घर से उतर कर बाहर पहुंचा। कुंडी खोलने के बाद वीरेश घायल भाभी मीना को कार से लोहिया अस्पताल ले गया। जबकि ताऊ रामसरन का पुत्र राजवीर ओसीएम को अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

घटना से परिजन बेहाल, बचीं तीन पुत्रियां
दिनेश का विवाह हरदोई जिले के बरामऊ गढ़िया गांव निवासी जवर सिंह की पुत्री मीना से हुआ था। दिनेश की एक पुत्र ओसीएम था। जबकि तीन पुत्री प्रानशी (13), आंशी (11) व दिव्या (9) है। बहन रेनू व रीता की शादी हो गई। शीतला अविवाहित है। छोटा भाई वीरेश व उसकी पत्नी मंजू दिनेश के साथ ही रहते हैं। पिता सर्वेश कुमार फर्रुखाबाद के एक शीतगृह में मशीन रूम इंचार्ज की नौकरी करते हैं। घटना के बाद से परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।

 

यह है घटनाक्रम
- 3.44 बजे दिनेश ने व्हाट्सएप ग्रुप पर परिवार सहित आत्महत्या का मैसेज किया
- करीब 4 बजे दिनेश ने पुत्र, पुत्री, पत्नी व बहन पर किया हमला
- करीब 5.15 बजे पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज भाटी
- करीब 5.45 बजे पहुंची फोरेंसिक टीम
- 6.55 बजे एसपी ने पहुंचकर की जांच
- 7.20 बजे घटनास्थल से गए एसपी
- 7.40 बजे एडिशनल एसपी ने पहुंचकर लिया जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed