फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Father in law tried to kill daughter in law after failing in rape attempt in Fatehpur

Fatehpur: दुष्कर्म के प्रयास में असफल रहा ससुर, बहू का तकिये से मुंह दबाकर मारने का प्रयास, चार पर रिपोर्ट

Wed, 18 Jan 2023 05:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Jan 2023 05:11 PM IST
सार

जिले में दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर ससुर ने बहू को जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि ससुर ने पहले अश्लील हरकतें की और फिर दुष्कर्म करने की कोशिश। इसमें सफल न होने पर तकिये से मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

विज्ञापन
Father in law tried to kill daughter in law after failing in rape attempt in Fatehpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में बहू के साथ ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर तकिया से मुंह दबाकर हत्या की कोशिश की। महिला ने ससुर पर छेड़खानी और तीन ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला पहले डीएम, एसपी समेत कई अधिकारियों से प्रकरण की शिकायत की कर चुकी है।

विज्ञापन

बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शादी 28 जून 2020 सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज चौकी क्षेत्र में हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास, ससुर और ननद दहेज की मांग को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

घर में अकेला होने पर ससुर ने कई बार अश्लील हरकत की। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर तकिये से मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इसकी जानकारी पति और सास को दी। उन लोगों ने उल्टा उसे ही गाली गलौज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, करीब छह माह पहले घर से निकाल दिया। उसने 1090 और डीएम, एसपी से शिकायत की। कोई सुनवाई नहीं हो सकी। ससुरालीजनों ने उसका बक्सा तोड़कर सारे जेवरात, कीमती सामान निकाल कर हड़प कर लिया है। शादी भी उसे धोखा देकर की गई है।

शादी में भी धोखा,पति की दी गलत जानकारी
पति को इंजीनियर बताते थे, जबकि पति कचहरी में टाइपराइटर है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता के ससुरालीजनों की तलाश की जा रही है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed