{"_id":"6096d4bd8ebc3e361d2e168f","slug":"father-in-law-s-death-on-the-thirteenth-day-of-daughter-in-law-from-corona-kanpur-news-knp6274207121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर की तेरहवीं के दिन बहू की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर की तेरहवीं के दिन बहू की कोरोना से मौत
विज्ञापन
महेवा (इटावा)। छतनापुर की महिला की शुक्रवार रात कोरोना से मौत हो गई। शनिवार को ससुर की तेरहवीं थी।
ग्राम छतनापुर निवासी बैजनाथ चतुर्वेदी की 26 अप्रैल को मौत हो गई थी। उनकी बहू विमलेश (55) पत्नी राकेश चतुर्वेदी 27 अप्रैल को बीमार हो गई थीं। जांच कराने पर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। विमलेश का सैफ़ई के कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई।
शनिवार सुबह कोरोना प्रोटोकॉल के तहत यमुना घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को ही बैजनाथ की तेरहवीं होनी थी। विमलेश के निधन पर प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुशवाहा ,पूर्व प्रधान रामजी लाल पाल, डॉ. हरी चौबे, प्रदीप चौबे, प्रवेश कुमार, कृष्णकांत चौबे आदि ने शोक जताया है। (संवाद)