फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father found guilty of murdering son

Kanpur News: बेटे की हत्या में आरोपी पिता पर दोष सिद्ध

Thu, 05 Feb 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 05 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Father found guilty of murdering son
कानपुर देहात। कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के जाजपुर स्थित ईंट भट्ठा पर मजदूर ने बिस्तर पर पेशाब करने से नाराज होकर पांच वर्ष के बेटे की पीट कर हत्या की थी। पत्नी ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायालय में चल रही थी। बुधवार को अदालत ने सुनवाई करते हुए आरोपी पिता को दोषी ठहराया।
विज्ञापन



हमीरपुर जिले के छानी खुर्द निवासी अनीता ने घाटमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह पति संतराम के साथ घाटमपुर जाजपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी को परिवार सहित गए थे। 15 दिसंबर 2020 को छोटा बेटा रविंद्र (5), पति संतराम प्रजापति के साथ सो रहा था। रात में बेटे ने बिस्तर में पेशाब कर दी। इससे नाराज पति ने बेटे को पीटना शुरू कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पति सुबह उसे और बच्चे के शव को लोडर से लेकर गांव आ गए। गांव आने पर किसी को जानकारी देने पर धमकाया था।
विज्ञापन




इस पर उसने भाई को पूरी घटना बताई। पुलिस ने शिकायत पर संतराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसकी सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायालय में चल रही थी। बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान बचाव व अभियोजन की दलीलों को सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी पर दोष सिद्ध किया। प्रभारी डीजीसी डॉ. विजय सिंह ने बताया कि सजा के बिंदु पर सुनवाई को सात फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed