फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father deal six day old innocent in sixty thousand

नशेबाज पिता ने छह दिन के मासूम का किया सौदा, पुलिस ने सतर्कता से बरामद कर मां को सौंपा

Tue, 15 Sep 2020 05:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 15 Sep 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
father deal six day old innocent in sixty thousand
गोद में बच्चा लिए मां - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगाघाट के सहजनी निवासी महिला ने पति पर छह दिन के दुधमुंहे बच्चे को बेचने का आरोप लगाकर रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर एक निसंतान दंपति से बच्चे को बरामद कर लिया है। दंपति ने पुलिस को बताया कि उसे साठ हजार रुपये में नशेबाज पति बेच गया था। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जबकि पति फरार है।
विज्ञापन


सहजनी निवासी प्रिया पांडे ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी थी कि पति दिवाकर पांडे 11 सिंतबर को शराब पीकर घर आया और फिर घर में दोबारा शराब पीने लगा तो विरोध किया। इससे नाराज होकर उसने मारपीट की और उसके छह दिन के बेटे को छीन कर ले गया। जब घर लौटा तो पूछा तो बोला बेच दिया। कोतवाली प्रभारी गंगाघाट अरविंद सिंह ने बताया कि सोमवार को पीड़िता से जानकारी मिली कि वह सीताराम कालोनी में एक निसंतान दंपति को साठ हजार में बच्चा बेच आया है।
विज्ञापन


इस पर पीड़िता के साथ सीताराम कालोनी पहुंचे और बच्चे को बरामद कर लिया। पूछताछ में दंपति ने बताया कि उनके विवाह को 12 साल हो गए पर कोई बच्चा नहीं हुआ। कुछ दिन पहले एक नशेबाज युवक आया और बच्चे का कोई न होने की बात कहकर उन्हें साठ हजार रुपये में बेच गया। बच्चे को देखकर मन में ममता उमड़ गई और बिना सोचे समझे बच्चे को ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के पहले से ही अभय (10)  व साहिल (5) दो बेटे है। मामले की जांच पड़ताल की जारी है। फरार पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed