फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father and son will participate in national swimming competition

राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे पिता-पुत्र, बोले देश के लिए स्वर्ण पदक लाना है सपना

Wed, 11 Sep 2019 04:59 PM IST
शिखा पांडेय पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Sep 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Father and son will participate in national swimming competition
प्रकाश अवस्थी, विकास अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के अमौसी तरणताल में 18 से 20 सितंबर के बीच होने वाली राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में कानपुर के पिता-पुत्र भी प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों से लगभग एक हजार खिलाड़ी अलग-अलग वर्गों में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश तैराकी फेडरेशन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


हरबंश मोहाल निवासी 67 वर्षीय प्रकाश अवस्थी डाक विभाग से 2012 में रिटायर हुए थे। बेटा विकास अवस्थी उन्नाव में खेल विभाग कार्यालय में तैनात है। दोनों ही राष्ट्रीय स्तर के तैराक हैं और अभी तक दर्जनों पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन


लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता में दोनों उत्तर प्रदेश टीम की ओर से हिस्सा लेंगे। प्रकाश मास्टर वर्ग की प्रतिस्पर्धा में व विकास अंडर-40 वर्ग की प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। विकास ने बताया कि तीन वर्ष की उम्र से ही तैराकी का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। सपना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर देश के लिए पदक लाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश अवस्थी का सफर
  • 2004 बंगलूरू में हुई मास्टर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2005 राजकोट में हुई मास्टर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2007 मुंबई में हुई मास्टर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2012 भोपाल में हुई मास्टर नेशनल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते।
  • 2017 मैसूर में हुई मास्टर नेशनल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते।

विकास अवस्थी का सफर
  • 2002 में उत्तर प्रदेश में सर्व श्रेष्ठ तैराक चुने गए।
  • 2014 तिरुवनंतपुरम में हुई नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2015 गांधी नगर में हुई नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2016 पुणे में हुई नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2016 महाराष्ट्र में हुई नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed