फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   father and son threatened the girl by showing her a gun and said they will not leave the body unrecognizable

Fatehpur: सुलह के लिए युवती को तमंचा दिखा पिता-पुत्र ने धमकाया, बोले- लाश को पहचानने लायक नहीं छोड़ेंगे

Sun, 19 Nov 2023 04:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Nov 2023 04:45 PM IST
सार

Fatehpur News: विक्रांत बोला कि भाई विनय के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे को वापस ले लो। मुकदमा वापस न लेने पर हत्या कर देने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि लाश को पहचानने लायक नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन
father and son threatened the girl by showing her a gun and said they will not leave the body unrecognizable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में एक युवती को पिता-पुत्र ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने पीड़िता पर मुकदमे में सुलह के लिए दबाव बनाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के डांडा अमौली निवासी जगजीत सिंह की पुत्री स्नेहलता सिंह शहर के सादीपुर इलाके में रहती है।

विज्ञापन

वह कचहरी से शाम को घर जा रही थी। समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास बाइक सवार कीर्तिखेड़ा निवासी विक्रांत उर्फ विपिन अपने पिता उगेंद्र उर्फ चुक्कू के साथ ओवरटेक कर उसे रोका। विक्रांत बोला कि भाई विनय के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे को वापस ले लो। मुकदमा वापस न लेने पर हत्या कर देने की धमकी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाश को पहचानने लायक नहीं छोड़ेंगे। इसी दौरान उगेंद्र बोला कि अभी समझा रहे और तमाचा जड़ दिया। तमंचा निकाल कर धमकी दी और बाइक से टक्कर मारकर भाग निकले। उसने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed