फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father and son beaten up for protesting against religious conversion

धर्म परिवर्तन के विरोध पर पिता पुत्र पर हमला

Fri, 02 Jul 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Father and son beaten up for protesting against religious conversion
शिवली। धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर पिता पुत्र पर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली शिवली के मकरंदापुर मलिकपुर गांव निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव का एक युवक दूसरा धर्म स्वीकार कर चुका है। वह गांव के अन्य लोगों का भी धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करता है। विरोध करने पर 30 जून की रात घर आरोपी युवक ने साथियों के साथ मिलकर भतीजे आशुतोष पर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान आशुतोष किसी तरह भागकर घर पहुंचा। पीछा करते हुए आरोपी भी घर में घुस आए और पिता अमित को भी पीट का घायल कर दिया। एसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed