{"_id":"687018d04a849d90800fb989","slug":"father-and-son-beaten-to-death-for-opposing-drug-abuse-report-kanpur-news-c-362-1-ka11011-126921-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नशेबाजी के विरोध पर पिता-पुत्र को किया मरणासन्न, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नशेबाजी के विरोध पर पिता-पुत्र को किया मरणासन्न, रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र के प्रेमपुरवा गांव में सोमवार रात गालीगलौज का विरोध करने पर पड़ोसी युवकों ने पिता-पुत्र को घर में घुसकर धारदार हथियार से मरणासन्न कर दिया। प्रेमपुरवा गांव निवासी राकेश पासवान सात जुलाई की रात आठ बजे परिवार संग घर के बाहर बैठे थे।
इसी दौरान पड़ोसी राजेश और अजय शराब के नशे में गालीगलौज करने लगे। विरोध पर दोनों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए राकेश परिवार के साथ घर के अंदर घुस गए। आरोपी भी पीछे से घर में घुस गए और राकेश पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। पिता को बचाने की कोशिश कर रहे बेटे बृजेश को भी हमलावरों ने पीट दिया। पिता-पुत्र को मरणासन्न करके दोनों मौके से भाग निकले।
परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से घायल पिता-पुत्रों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पत्नी पिंकी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार शाम दोनों आरोपियों राजेश व अजय को गिरफ्तार कर लिया। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।