फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fathepur news,The dead body of the jawan will reach in the morning

शहीद जवान का देर रात पहुंचेगा शव

Sun, 10 Oct 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,The dead body of the jawan will reach in the morning
खदरा गांव में शहीद के परिजनों को सांत्वना देते कारगार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
अमौली। लद्दाख में जान गंवाने वाले जवान का पार्थिव शरीर सुबह करीब 9 बजे पैतृक गांव पहुंचेगा। परिवार ने गांव के प्रवेश मार्ग पर अंत्येष्टि कराने की मांग रखी है। जिसके बाद राजस्व कर्मी करीब रात 8 बजे तक जगह की खोजबीन में जुटे रहे।
विज्ञापन

गोहरारी के मजरा खदरा निवासी राजेश कुमार लद्दाख में सूबेदार के पद पर तैनात थे। उनकी शुक्रवार को मौत की खबर गांव आई थी। जिसके बाद से मां कमला देवी, दो छोटी बहनों वंदना, संजना का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

बहन वंदना ने बताया कि राजेश भाई बहनों में सबसे बड़े थे। उनसे ही सभी को उम्मीद थी और परिवार का सहारा थे। जवान के पिता और पत्नी बच्चे भी प्रयागराज से गांव लौटे हैं। पिता ने बताया बेटे का शव लखनऊ पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से सुबह करीब 9 बजे गांव पहुंचेगा। शनिवार दोपहर एसडीएम निधि बंसल और सीओ बिंदकी योगेंद्र मलिक परिवार से मिलने गांव पहुंची। परिवार ने एसडीएम से गांव किनारे प्रवेश मार्ग किनारे अंत्येष्टि के लिए जगह मांगी।
वहीं जवान का शहीद स्थल बनाने की मांग की। एसडीएम ने तहसीलदार को जमीन तलाशने के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व टीम जमीन की खोज में लगी रही। कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी दोपहर करीब दो बजे जवान के घर पहुंचे। वह शाम पांच बजे तक रुके रहे। परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
एक साल पहले घर आया था जवान
करीब एक साल पहले जवान राजेश कुमार घर आया था। इसके बाद उन्हें छोटे भाई मनीष के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए 25 अक्तूबर को आना था। घटना से परिवार शादी की खुशियों माहौल गम में तब्दील हो गया।
जवान की मां को पिलाया पानी
एसडीएम निधि बंसल गांव में बदहवास जवान की मां कमला से मिली। परिवार के लोगों से कमला देवी के कुछ खाने पीने के बारे में पूछा। परिवार ने कुछ भी नहीं खाने का जवाब दिया। जिसके बाद एसडीएम ने एक गिलास पानी मंगाया और कमला को पिलाया।

दलदल भरे रास्ते को दुरुस्त करने लगे रहे कर्मी
गांव के अंदर जवान के घर तक का रास्ता बारिश के चलते दलदल में तब्दील हो गया है। यह देखकर एसडीएम ने सचिव को रास्ता दुरुस्त कराने के आदेश दिए इसके बाद रास्ते में मिट्टी पुराई और ईट बिछाकर रास्ते को दुरुस्त किया गया।

खदरा गांव में शहीद की मां को पानी पिलातीं बिंदकी एसडीएम निधि बंसल। संवाद

खदरा गांव में शहीद की मां को पानी पिलातीं बिंदकी एसडीएम निधि बंसल। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed