{"_id":"6216883deb8fdb4d7141b2b3","slug":"fathepur-news-excited-voters-60-06-percent-voting-kanpur-news-knp6822323194","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के उत्सव
विज्ञापन
किशनपुर में वोट डालने के बाद महिलाओं ने जताई खुशी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। चौथे चरण में जिले की छह सीटों पर बुधवार को हुए मतदान में मतदाताओं ने सुबह से ही उत्साह दिखाया लेकिन शाम को यह ठंडा पड़ गया। इसका परिणाम यह रहा कि सुबह सात से शाम छह बजे तक जनपद में कुल 60.06 फीसदी मतदान हुआ।
यह 2017 के चुनाव की अपेक्षा 0.48 फीसदी अधिक रहा। इसके साथ ही 65 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। जीत का सेहरा किस सिर बंधेगा, यह 10 मार्च को तय होगा।
छह विधानसभा क्षेत्रों के 1401 मतदान केंद्रों में 2238 बूथ बनाए गए थे। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सखी और मॉडल बूथ भी बनाए गए थे। बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुछ जगहों से छिटपुट मारपीट की घटनाओं की सूचना मिलती रही, लेकिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मुस्तैदी से सब कुछ शांति से निपटा।
विज्ञापन
कई स्थानों पर ईवीएम में खराबी के चलते मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। कहीं पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी निभाई है। 10 मार्च को मंडी परिसर में मतगणना कराई जाएगी।

मंडी समिति जहानाबाद में मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता। संवाद- फोटो : FATEHPUR