छह साल के बेटे के साथ साेया था पिता फिर हुअा कुछ एेसा कि हर काेई रह गया दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र की है। बरियारीकला निवासी छेदीलाल केवट (39) पुत्र स्व.कंधई प्रसाद मंगलवार की रात को परिजनों के साथ घर में खाना खाकर सोया था। उसकी पत्नी व बच्चे घर के अंदर सोए थे जबकि वह अपने छोटे पुत्र पांच वर्षीय अजय के साथ बरामदे में रजाई ओढकर चारपाई में सोया था।
देर रात को अज्ञात हमलावर आए और उसकी रजाई हटाकर सीने से सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उसकी पत्नी निर्मला कमरे के बाहर निकली और पति को लहुलूहान देख चीख पड़ी। यह सुनकर आस पास के लोग भी एकत्र हो गए।
हमलावर फरार हो चुके थे। हत्या की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव हमराहियों के साथ गांव पहुंचे और आस पास हमलावरों की तलाश की। इसके बाद अपर एसपी बलवंत चौधरी सीओ विनीत सिंह के साथ पहुंचे और परिजनों के अलावा आस पास के लोगों से पूछताछ की।
शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया। परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का कारण बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई बरमा केवट व पत्नी निर्मला केवट दोनों ने अलग-अलग तहरीर देकर अलग-अलग लोगों पर शक जताया है। दोनों में पुरानी रंजिश बताई गई है। जल्द ही हत्यारों को पकड़ा जाएगा।