फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur young man committed suicide by jumping in front of train saying he was separated from girlfriend

Fatehpur: प्रेमिका से किया जा रहा दूर, कहकर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान; वीडियो में बयां किया था अपना दर्द

Fri, 06 Feb 2026 12:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:04 PM IST
सार

Fatehpur News: हसनापुर गांव में युवक ने प्रेम संबंध में विफलता के चलते ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी, जिसका वीडियो उसने पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लिया है और परिजनों की तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Fatehpur young man committed suicide by jumping in front of train saying he was separated from girlfriend
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैं एक युवती से तीन साल से रिलेशनशिप में हूं। लड़की (प्रेमिका) के लिए मैंने सबकुछ किया है। अब उसे दूर किया जा रहा है। वह दूसरी जगह शादी कर रही है। उसे इंसाफ चाहिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को पोस्ट करने के बाद युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वीडियो में मौत का जिम्मेदार लड़की और उसके परिवार को बताया है।

विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर मजरे खलीलाबाद निवासी नयन कैथल (20) का एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। उसका मलवां और कंसपुर रेलवे स्टेशन के बीच खंभा नंबर 962 व 963 के बीच अपलाइन पर देर रात शव मिला। हादसे की सूचना पर पिता रमेश कैथल और अन्य परिजन पहुंचे। यहां बेटे का शव देखकर परिजन बिलख पड़े। वह परिवार का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन

युवक की मौत का पहले का वीडियो वायरल
उसने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों को जानकारी हुई। वीडियो में युवक ने पहले परिचय दिया। फिर बोला कि वह एक युवती से तीन साल से रिलेशनशिप में है। मैं अपने मम्मी-पापा से कह रहा हूं कि अब मेरे से कुछ नहीं हो पाएगा। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि युवक की मौत का पहले का वीडियो वायरल हुआ है। किसी को भी शादी के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। तहरीर आने पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed