{"_id":"69c2aa8702000ffc5f013673","slug":"fatehpur-woman-stabbed-to-death-over-old-enmity-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Crime: प्रेमी ने चाकू घोंपकर की महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Crime: प्रेमी ने चाकू घोंपकर की महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 24 Mar 2026 08:46 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:46 PM IST
सार
खेत पर गोबर डालने गई महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर से करीब 100 मीटर दूर खेत पर गोबर डालने गई महिला की पड़ोसी प्रेमी ने पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से भाग निकला। एसपी व फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंचे। एसपी के आदेश पर आरोपी की तलाश में पांच टीमें गठित की गईं हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला का प्रेम-प्रसंग और पूर्व में आपत्तिजनक पोस्ट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 33 वर्षीय महिला का पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। इधर, तीन साल से महिला का पड़ोसी अनुपम उर्फ सोनू यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनू ने महिला की अश्लील वीडियो व फोटो ली थी। महिला को बदनाम करने की धमकी देकर सोनू ब्लैकमेल करने लगा था। उससे रुपये ऐंठता था। काफी गहने भी ले लिए थे। महिला ने इसी वजह से सोनू से दूरी बनाई थी। खुन्नस में सोनू ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। महिला ने 11 फरवरी को सदर कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत फेसबुक आईडी पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महिला पर सोनू नाजायज रिश्ते का दबाव बनाता था। महिला विरोध करती थी। आईटी एक्ट की प्राथमिकी में भी समझौते का दबाव बना रहा था। महिला शाम करीब साढ़े पांच बजे गोबर फेंकने खेत जा रही थी। पीछे से सोनू पहुंचा और महिला के पेट में दाहिनी ओर चाकू घोंपकर भाग निकला। बीच-बचाव में महिला के हाथ में भी चोट लगी। महिला की जेठानी के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश में टीम गठित की गई हैं। पूर्व में महिला का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आई है।
विज्ञापन