फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Unidentified Vehicle Hits Motorcycle Two Friends Heading to Wedding Procession Die

Fatehpur: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बरात जा रहे दो दोस्तों की मौत, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 26 Apr 2026 01:02 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Apr 2026 01:02 PM IST
सार

Fatehpur News: बकेवर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो बरातियों की मौत हो गई। दोनों युवक गुजरात में मजदूरी करते थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fatehpur Unidentified Vehicle Hits Motorcycle Two Friends Heading to Wedding Procession Die
मृतक राम सिंह और हन्नू की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर भेलगांव मोड़ के समीप शनिवार रात लगभग 10 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो बरातियों की मौत हो गई। दोनों युवक भगलापुर मजरे सरांय थाना चांदपुर से बरात मे पाही गांव मजरे जगदीशपुर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार भेल गांव मोड के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हादसे में निवासी भगलापुर थाना चांदपुर हन्नू (21) पुत्र और  राम सिंह (22)  की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक रात करीब 9 बजे घर से बारात के लिए घर से निकले थे। बरात पाही गांव में रामफूल निषाद की बेटी उर्मिला की शादी में आ रहे थे। मृतक हन्नू की शादी एक साल पहले हुई थी, जबकि राम सिंह अविवाहित था।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हन्नू के परिवार में माता सोमवती, पत्नी सोनी और तीन भाई लवकुश (35), सुग्रीव (25) व अंगद (23) है। घटना की सूचना मिलते ही दोनो परिवारों में कोहराम मच गया। हन्नू की मां, पत्नी और राम सिंह की मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार दोनों युवक खेती के साथ-साथ गुजरात में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना अध्यक्ष बकेवर तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक हन्नू के दादा महावीर ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। एक अन्य घटना में इसी बरात में डीजे पर नाचने को लेकर बरातियों और जनातियों के बीच विवाद भी हो गया। इस दौरान भगलापुर निवासी राहुल (21) की पिटाई ग्रामीणों ने कर दी। इससे राहुल के सिर पर गंभीर चोट आई। अन्य बरातियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी मे इलाज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed