फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Two smugglers arrested with cannabis worth 25 lakhs, three absconding

Fatehpur: 25 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, प्रधान समेत तीन फरार

Tue, 03 Jan 2023 10:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Jan 2023 10:01 PM IST
सार

पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तस्करों को पकड़ने के अभियान के तहत कोतवाल अमित मिश्रा, स्वाट प्रभारी अनुरूद्ध द्विवेदी की संयुक्त टीम ने लोधीगंज हाईवे पर गांजा लदा लोडर पकड़ा।

विज्ञापन
Fatehpur: Two smugglers arrested with cannabis worth 25 lakhs, three absconding
पुलिस लाइन में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में हाईवे से पुलिस ने 25 लाख कीमत के गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से फुलवामऊ ग्राम प्रधान समेत तीन भागने में सफल हो गए। एसपी ने आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की बात कही है। खुलासे के लिए पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तस्करों को पकड़ने के अभियान के तहत कोतवाल अमित मिश्रा, स्वाट प्रभारी अनुरूद्ध द्विवेदी की संयुक्त टीम ने लोधीगंज हाईवे पर गांजा लदा लोडर पकड़ा। लोडर चालक बांदा जिला तिंदवारी थाने के अतर्रा रोड निवासी आशीष कुमार सोनी और उसके साथी प्रिंशु सोनी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस की लोकेशन देने के लिए दूसरे वाहन में बैठे तस्करों के तीन साथी फुलवामऊ प्रधान रमाकांत शिवहरे और उसका भाई शिवाकांत शिवहरे, बांदा निवासी शुभम शिवहरे भाग निकले। आरोपियों के पास से दो क्विंटल पांच किलो गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। आरोपी गैंग बनाकर तस्करी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक डीसीएम में बांदा अतर्रा रोड पर उड़ीसा से सुबह गांजा उतारा गया है। इसके बाद एक खेप लोडर से लेकर आ रहे थे। दो दशक से रमाकांत शिवहरे और उसका भाई शिवाकांत जिले और पड़ोसी जिलों में तस्करी कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed