फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Two groups clashed for supremacy in Ramleela, report filed against 35

Fatehpur: रामलीला में वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े, 35 पर रिपोर्ट, 25 नामजद

Sun, 23 Mar 2025 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Mar 2025 11:23 PM IST
सार

Fatehpur News: रामलीला में वर्चस्व को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। मामले में 35 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Fatehpur: Two groups clashed for supremacy in Ramleela, report filed against 35
तोड़फोड़ में प्रधान की क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव कुसुंभी में रामलीला व होली मिलन के मौके पर शुक्रवार की रात वर्चस्व की रंजिश में दो पक्ष भिड़ गए। भीड़ के बीच एक दूसरे पर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। इससे चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


एक पक्ष से समर बहादुर सिंह की भयाहू सरला देवी प्रधान हैं। समर बहादुर ने बताया कि गांव में 21 मार्च की रात रामलीला व होली मिलन का समारोह चल रहा था। करीब रात 10 बजे गांव के विक्रांत पांडेय, आर्यन चंदेल, शैलेंद्र सिंह, मानस मिश्रा, योगेश तिवारी, विवेक पांडेय, निरंजन तिवारी, सौरभ पांडेय, छोटू उर्फ टंडया दुबे, बड़ागांव का विकास सिंह, बांदा तिंदवारी जलालपुर का विकास सिंह व 10 अन्य लोग असलहे, लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी, सरिया लेकर नशे में रामलीला मैदान आए। फायरिंग कर भीड़ में गाली गलौज करने लगे। विरोध पर लोगों पर लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से हमला किया। मौके पर भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी पर लोग जान बचाकर भागने लगे। उसकी कार में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ाया। प्रधान व परिवार की हत्या करने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन


उधर,दूसरे पक्ष के विवेक पांडेय ने बताया कि होली मिलन व रामलीला कार्यक्रम में शामिल होने विकास सिंह के साथ पहुंचे थे। गांव के वीर बहादुर उर्फ वीर सिंह उससे रंजिश मानते हैं। उसे देखकर वीर सिंह ने गाली गलौज की। मना करने पर मारपीट की। बीच बचाव में विकास सिंह पर वीर सिंह, विजय यादव, शिव बहादुर, समर बहादुर सिंह व कुछ अन्य लोगों ने लोहे की रॉड व तमंचे की बट से हमला किया। हमले में विकास लहूलुहान हो गया। कार्यक्रम बंद हो गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्य ने बताया कि वर्चस्व व प्रधानी चुनाव की खुन्नस में एक दूसरे पर हमला किया गया है। दोनों पक्ष की तहरीर पर शनिवार रात बलवा, तोड़फोड़ समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed