फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Two friends died in truck collision

Fatehpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

Sun, 27 Nov 2022 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Nov 2022 08:26 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Two friends died in truck collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फतेहपुर जिले में निमंत्रण से लौटते समय शनिवार रात सुजानपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी रामस्वरूप रैदास (38) गाजीपुर के पखरौली गांव निमंत्रण में गए थे। साथ में बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के लोहारी गांव निवासी मित्र दीपक रैदास उर्फ जब्बर (35) भी था। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरन गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। चालक सुजानपुर गांव किनारे ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। दोनों बाइक सवारों के सिर में चोट लगी थी। रामस्वरूप के परिवार में पत्नी दिलशिया के अलावा बेटे ईशु (10), आयुष (3) और दीपक के परिवार में पत्नी माला और 15 दिन का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की मौत से मां सुनीता देवी बदहवास हैं। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि ट्रक पकड़ लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed