फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: two friends committed suicide

Fatehpur: जुदाई के गम में दो दोस्तों ने जहर खाकर जान दी, परिजनों ने चुप्पी साधी

Sun, 19 Jun 2022 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Jun 2022 11:29 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में दो दोस्तों की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Fatehpur: two friends committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर के गोपालपुर गांव में दो दोस्तों ने शनिवार देर रात बाग में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का बिसरा सुरक्षित किया गया है। असोथर क्षेत्र के गोपालपुर निवासी छोटेलाल उर्फ छोटू पासवान (18) पुत्र गंगा विशुन और धीरज उर्फ रिंकू रैदास (19) पुत्र धनराज के बीच गहरी दोस्ती थी।

विज्ञापन


दोनों एक साथ गांव में कुछ दिनों से सीमेंट-ईंट के प्लांट में मजदूरी करते थे। इससे पहले दोनों लुधियाना में भी एक साथ मजदूरी कर चुके थे। परिजनों के मुताबिक दोनों शनिवार शाम घर से निकले, लेकिन रात तक नहीं लौटे। देर रात दो बजे के आसपास गांव किनारे बाग में ग्रामीण ने दोनों को बेसुध हालत में पड़ा देखा। छोटू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। रिंकू को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज दौरान रिंकू ने साथ में जहर खाने की जानकारी डॉक्टर को दी।

विज्ञापन

उसके बाद रिंकू की भी मौत हो गई। पुलिस को बाग से शराब की एक बंद शीशी और एक गिलास में जहर मिला। कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी आधी खुली पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने पहले शराब पी होगी। उसके बाद जहर पीया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक छोटू को उसका बड़ा भाई रविवार को हरियाणा काम पर लेकर जाने वाला था। छोटू के जाने वे दोनों अलग हो जाते। इसी वजह से आत्महत्या की है। परिजन कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। सीओ प्रगति यादव ने बताया कि आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed