फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Triple talaq given for dowry, report on five in-laws

Fatehpur: दहेज में मोटरसाइकिल व 2 लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, पांच ससुरालीजनों पर रिपोर्ट

Sat, 15 Apr 2023 03:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Apr 2023 03:57 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Triple talaq given for dowry, report on five in-laws
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में दहेज में मोटरसाइकिल और दो लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छेउका निवासी किस्मतुन ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर निवासी इकबाल से हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही सास बिस्मिल्ला, ससुर करीम बक्श, पति इकबाल, रूस्तम, जेठानी शायरा बानो दहेज के लिए ताने मारती थीं। अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये, एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने मारपीट की। वह मायके आ गई और कोर्ट में भरण पोषण के लिए वाद दायर किया। इस पर पति ने सुलहकर मायके से ससुराल ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज की मांग करते रहे। उसे सोमवार को मां, भाई और दोस्त मायके ले जाने के लिए ससुराल आए। उसी दौरान पति ने बुलेट बाइक और नगदी की मांग की। मना करने पर पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। जेवर, सामान छीनकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed