फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Three FIRs registered for inflammatory posts on social media cyber cell continues monitoring

Fatehpur: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट में तीन एफआईआर, मकबरा विवाद के बाद साइबर सेल की निगरानी जारी

Fri, 15 Aug 2025 12:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Aug 2025 12:24 PM IST
सार

Fatehpur News: मकबरा बवाल के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ और अभद्र टिप्पणियां करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। साइबर सेल की निगरानी के बाद सदर कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत तीन एफआईआर  दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन
Fatehpur Three FIRs registered for inflammatory posts on social media cyber cell continues monitoring
विवादित मकबरा स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भडकाऊ पोस्ट व अभद्र टिप्पणी के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं। मकबरा बवाल को लेकर पहले तनाव के बाद समुदायों के लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियां कर रहे थे। इससे शहर का दोबारा माहौल खराब हो सकता है।

विज्ञापन

मामले को लेकर साइबर सेल सोशल मीडिया पर निगरानी कर रहा था। इसमें कई पोस्ट और टिप्पणियां करने वालों को चिन्हित किया गया। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया की आईटी एक्ट व माहौल बिगाड़ने की कोशिश की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फेसबुक आईडी संचालक हक की आवाज, मोहम्मद मुजफ्फर इमाम व अखंड प्रताप सिंह को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed