फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Three brothers sent to jail for culpable homicide

Fatehpur: गैर इरादतन हत्या में तीन भाइयों को जेल भेजा, जादू-टोना के विवाद में पड़ोसी की पीटकर की थी हत्या

Wed, 21 Jun 2023 06:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Jun 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Three brothers sent to jail for culpable homicide
हुसैनगंज थाने में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में जादू टोना के आरोप में हुए विवाद के दौरान युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है। थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी छेद्दा पासवान और अमर पासवान पक्षों के बीच जादू टोना के आरोप-प्रत्यारोप को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


विवाद के चलते अमर पासवान पक्ष ने 18 जून की रात छेद्दा के पुत्र सुरेंद्र चंद्र पासवान (46) और बहू रन्नो देवी पर हमला किया था। मारपीट के दौरान सुरेंद्र और रन्नो गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान 20 जून को सुरेंद्र चंद्र की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मकनपुर बाजार के पास से आरोपी तीन सगे भाइयों अमर पासवान, बुद्धराज, चौकीदार रामसिंह पासवान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल दो डंडे बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेजा है। बता दें मृतक के भाई श्याम चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अमर पासवान, राम सिंह पासवान चौकीदार और बुद्धराज, धनराज व उनके चचेरे भाई मिलन, छोटा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या, मारपीट, गाली गलौज, बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में बुद्घराज, धनराज, मिलन और छोटा फरार चल रहे हैं। पक्षों के बीच तनाव के हालात उमरपुर गांव के मृतक और आरोपी पक्ष सजातीय हैं। दोनों के घर अगल-बगल बने हैं।
विज्ञापन

इसी वजह से पक्षों के बीच तनाव के हालात हैं। हमलावर पक्ष का परिवार गांव में इधर-उधर चोरी छिपकर रह रहा है। वहीं मृतक पक्ष के घर में नाते-रिश्तेदारों समेत तमाम लोगों की भीड़ है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव मंगलवार शाम पहुंचा, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया। गांव में सुबह से ही कुछ लोग पीड़ित परिवार को उकसाते नजर आए। पुलिस ने तीन लोगों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया। क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य रिंकू सिंह लोहारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को समझाकर दोपहर करीब तीन बजे शव का अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed