{"_id":"68d2e2cbc23c0cbb11088b3d","slug":"fatehpur-three-arms-smugglers-including-a-wanted-criminal-from-azamgarh-and-banda-arrested-in-an-encounter-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: मुठभेड़ में आजमगढ़ व बांदा के इनामी समेत तीन असलहा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: मुठभेड़ में आजमगढ़ व बांदा के इनामी समेत तीन असलहा तस्कर गिरफ्तार
Tue, 23 Sep 2025 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ बाद घायल हेशाम को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर पुलिस ने चेकिंग दौरान रात को अंतर जनपदीय तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक डकैती मामले में आठ साल से फरार 25 हजार का इनामी भी पकड़ा गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी असलहा तस्करी को घूम रहे थे। धरपकड़ के बाद मंगलवार दोपहर पुलिस एक आरोपी की निशानदेही पर छिपाए असलहे बरामदगी को पहुंची। जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में आरोपी बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने औगासी पुल पर बांदा जिला शहर कोतवाली निमनीपार निवासी फईम उर्फ राजू खां, अब्दुल, आजमगढ़ जिला रानी का सरायं थाने के सिरसाल निवासी हेशाम शेख उर्फ हासिम को दो बाइकों से आते समय गिरफ्तार किया। पूछताछ में एक बाइक की चोरी निकली। पांच तमंचा, एक पिस्टल, 14 कारतूस बरामद की। आरोपियों में फईम 2017 से एक व्यापारी के साथ डकैती में जाफरगंज थाने से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार इनाम घोषित किया था। सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि इनामी की सूचना पर रात को धरपकड़ की गई। पूछताछ दौरान सामने आया कि तीनों असलहों की तस्करी करते हैं। औगासी पुल के पास हेशाम शेख ने असलहे छिपाए हैं। उसे पुलिस मंगलवार दोपहर असलहे बरामदगी को लेकर गई। जहां हेशाम शेख ने छिपाये स्थान से तमंचा निकालते ही पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में हेशाम शेख उर्फ हासिम बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मौके से तीन तमंचे बरामद हुए। पुलिस को कुल आठ तमंचे, एक पिस्टल देशी, कारतूस, एक चोरी समेत दो बाइक, तीन डेबिट कार्ड, दो पैनकार्ड, एक आधार कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, एक की-पैड मोबाइल, दो मोबाइल बरामद किए हैं।
कई जिलों के बदमाश फईम के संपर्क में
बांदा का शातिर फईम उर्फ राजू का आपराधिक नेटवर्क है। उसके नेटवर्क में वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़ के अपराधी हैं। उसने जाफरगंज में व्यापारी के साथ डकैती की वारदात को वाराणसी के बदमाशों संग अंजाम दिया था। इन दिनों आजमगढ़ के बदमाश को बुलाया था। माना जा रहा है कि कहीं लूट को अंजाम दे चुका है। आजमगढ़ में हेशाम के खिलाफ गैंगस्टर समेत कई अपराधी हैं।